फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The streets and roads of the city were submerged due to 55 minutes of rain.

Hisar News: 55 मिनट की बारिश से डूबीं शहर की गलियां और सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The streets and roads of the city were submerged due to 55 minutes of rain.
सिवानी मंडी। क्षेत्र में तीन दिन बाद शुक्रवार दोपहर करीब 55 मिनट तक तेज बारिश हुई। दोपहर 2:50 बजे से 3:45 बजे तक हुई बारिश ने शहर को पूरी तरह तालाब में बदल दिया। परशुराम चौक और मुख्य बाजार आदि निचले इलाके की गलियों में तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

कई दुकानों और घरों में बरसाती पानी घुस गया जिससे आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। मानसून से पहले प्रशासन ने शहर में सीवर लाइन और नालों की सफाई करने के दावे किए थे, लेकिन बारिश ने उन दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर की प्रमुख सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। पाल मार्केट से नए बस स्टैंड, अशोक पार्क, रेलवे रोड अनाज मंडी, शनि मंदिर वाली गली, पुराना वाटर वर्क्स लोहारू रोड और गुरेरा रोड जलमग्न हो गए। इससे स्थानीय लोगों समेत वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। इंजन में पानी घुसने से कई बाइकें बंद हो गईं। बारिश के कारण दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं। नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष विद्या कोठारी, पूर्व पार्षद पुष्पा सोनी, बाला जोधाकरण, प्रेम अरोड़ा, राधेश्याम सोनी, राकेश सोनी ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से मूंग, बाजरा और कपास की फसलें प्रभावित हुईं। किसान अनिल कुमार बूरा, विनोद शर्मा, गुरमीत सिंह, बिजेंदर, हनुमान सिंह ने बताया कि मूंग की फली सूख चुकी है। अब ज्यादा बारिश से दाना खराब हो सकता है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई दीपक मलिक ने बताया कि परशुराम चौक के मिनी सीवरेज प्लांट की मोटर लाइट जाने के कारण नहीं चल पा रही है, लेकिन जनरेटर से पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने पूरे शहर का दौरा किया और कर्मचारियों की टीम लगा दी है। उन्होंने लोगों से भी सीवर लाइन में पशुओं का गोबर और प्लास्टिक न डालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed