फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The street vendors met the former minister in the morning and protested at the mayor's residence in the afternoon

Hisar News: रेहड़ी संचालक सुबह पूर्व मंत्री से मिले तो दोपहर बाद मेयर आवास पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The street vendors met the former minister in the morning and protested at the mayor's residence in the afternoon
हिसार। शहर के दिल्ली रोड से हटाए गए रेहड़ी संचालकों का शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सुबह रेहड़ी संचालक पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे रेहड़ी संचालकों की मांग के संंबंध में निगम अधिकारियों से बातचीत करेंगे। वहीं दोपहर बाद रेहड़ी संचालक मेयर प्रवीण पोपली के आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि शनिवार को वह रेहड़ियों के साथ नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। उधर, निगम की तहबाजारी टीम ने कैंट के सामने से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन




इससे पहले शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे रेहड़ी संचालक एकत्रित होकर पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि निगम ने दिल्ली रोड से उनकी रेहड़ियों को हटवा दिया है। उन्हें रेहड़ी लगाने के लिए फिर से दिल्ली रोड पर जगह दी जाए। इस पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वे इस बारे में निगम प्रशासन से बातचीत करेंगे। मगर रेहड़ी वाले इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और निगम कार्यालय पहुंच गए। यहां वो निगम कार्यालय के गेट पर ही दरी बिछाकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। करीब 10 मिनट नारेबाजी करने के बाद सभी रेहड़ी संचालक राजगुरु मार्केट पहुंच गए और यहां उन्होंने जुलूस के रूप में प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारियों से उनके समर्थन में मार्केट के बरामदे खाली करने की अपील की। यहां रेहड़ी मार्केट में रेहड़ी लगाने वालों से भी उन्होंने समर्थन मांगा, जिस पर मार्केट के रेहड़ी वालों ने इन्हें अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed