{"_id":"67f0263060bd47d10109fd23","slug":"the-street-connecting-chhota-umra-to-bada-umra-will-be-constructed-with-rs-20-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-598677-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छोटे उमरा को बड़े उमरा से जोड़ने वाली गली का 20 लाख रुपये से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छोटे उमरा को बड़े उमरा से जोड़ने वाली गली का 20 लाख रुपये से होगा निर्माण
विज्ञापन
उमरा गांव में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने शुक्रवार को उमरा गांव में छोटे उमरा को बड़े उमरा से जोड़ने वाली गांव की मुख्य गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ ही गांव में ई-लाइब्रेरी भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की घोषणा की। भयाना ने कहा कि ई-लाइब्रेरी भवन बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 8 लाख रुपये की राशि संबंधित विभाग को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। अब जल्द ही ई लाइब्रेरी भवन बनाने का कार्य शुरू कराई जाएगी।
उमरा से होकर गुजरेगी साइक्लोथॉन यात्रा
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हिसार से रवाना होने वाली साइकिल रैली हांसी हल्के के उमरा व सुल्तानपुर गांव से होती हुई भिवानी जिले में प्रवेश करेगी। इन दोनों गांव में साइक्लोथॉन यात्रा का शानदार स्वागत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि वह खुद भी साइकिल पर सवार होकर इस यात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर गांव के सरपंच विनोद मलिक, भाजपा उमरा मंडल के प्रधान विजय देपल, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद कुमार सैनी, भोलू टांक, विकास मलिक, मास्टर मंगतूराम, नसीब मलिक, नरेंद्र मालिक, मास्टर बलराज, सुनील फौजी, प्रवीण खटीक सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।