{"_id":"664fa34f07de6c50c509fda4","slug":"the-speeding-thar-shuddered-the-bike-collided-father-died-son-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-387333-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज रफ्तार थार ने थरथराया.... बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज रफ्तार थार ने थरथराया.... बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल
Fri, 24 May 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 24 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गंगवा गांव के पास वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रावतखेड़ा निवासी 45 वर्षीय सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बेटे विरेंद्र का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ईश्वर सिंह के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पेट्रोल पंप पर करता था काम
पुलिस को दिए गए बयान में रावतखेड़ा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह अनाज मंडी में काम करता है। गांव का सतबीर शहर के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके दो बेटे हैं। वीरवार सुबह आठ बजे वह अपने बेटे विरेंद्र के साथ गांव के अड्डे पर खड़ा था। वहां पर उसके साथ कुछ देर बात की। फिर दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर शहर के लिए निकले। जब सतबीर गंगवा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतबीर और उसका बेटा सड़क पर जा गिरे। सतबीर के सिर में गहरी चोट लगी। वहीं, हादसे के बाद थार चालक फरार हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। परिजन विरेंद्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस आरोपी थार चालक की तलाश में जुटी है।