{"_id":"6a5d2677ad347b85d403d10d","slug":"the-smc-of-pm-shree-gangwa-school-requested-a-1000-seat-ac-auditorium-from-the-cm-and-the-cm-had-a-direct-talk-with-them-hisar-news-c-21-hsr1020-913571-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएमश्री गंगवा स्कूल की एसएमसी ने सीएम से मांगा 1000 सीटों का एसी ऑडिटोरियम, सीएम ने किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएमश्री गंगवा स्कूल की एसएमसी ने सीएम से मांगा 1000 सीटों का एसी ऑडिटोरियम, सीएम ने किया सीधा संवाद
विज्ञापन
सीएम के साथ सीधा संवाद के दौरान लोग, स्टाफ व पंचायत सदस्य।
हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ राज्यस्तरीय सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम के तहत हिसार जिले से पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा की एसएमसी को मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करने का अवसर मिला।
संवाद के दौरान विद्यालय के प्राचार्य जयभगवान वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्कूल की बड़ी उपलब्धियों को साझा किया। साथ ही उन्होंने जिले के बड़े आयोजनों के लिए स्कूल परिसर में 1,000 सीटों वाले आधुनिक वातानुकूलित (एसी) ऑडिटोरियम के निर्माण और एक अतिरिक्त सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार करने का भरोसा दिया है।
कुरुक्षेत्र की तर्ज पर हिसार में भी हो आधुनिक ऑडिटोरियम : प्राचार्य जयभगवान ने मुख्यमंत्री को बताया कि हिसार जिले के अधिकांश बड़े शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रम पीएमश्री स्कूल गंगवा में ही आयोजित होते हैं। स्कूल में ऑडिटोरियम न होने के कारण इन कार्यक्रमों को खुले मैदान या अन्य वैकल्पिक स्थानों पर कराना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
उन्होंने तर्क दिया कि यदि विद्यालय में 1000 सीटों वाला एसी ऑडिटोरियम बनता है तो सभी बड़े कार्यक्रम एक ही छत के नीचे सुचारू रूप से हो सकेंगे और कक्षाएं भी निर्बाध चलेंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसा आधुनिक ऑडिटोरियम केवल कुरुक्षेत्र में है जबकि हिसार जैसे बड़े जिले में भी ऐसी व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। प्राचार्य ने बताया कि पहली से बारहवीं कक्षा तक 2077 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में केवल एक सफाई कर्मचारी कार्यरत है इसलिए परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी की तुरंत आवश्यकता है।
ग्राम पंचायत के सहयोग से 1.5 करोड़ के विकास कार्य : संवाद की शुरुआत शिक्षाविद् एवं एसएमसी सदस्य प्रेमचंद शर्मा ने की जबकि एसएमसी प्रधान मीना सुथार ने मुख्यमंत्री का स्वागत व आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगवा एवं सरपंच भगवान दास के सहयोग से स्कूल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इनमें 70×30 का भव्य मंच और दो ग्रीन रूम बनाए गए हैं।
नए कक्षा कक्ष, स्टाफ शौचालय और सुरक्षा के लिए 41 सीसीटीवी कैमरे व एलईडी। रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में एलपीजी गैस फिटिंग। भौतिक, जीव विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं (15 नए कंप्यूटरों के साथ) में आधुनिक फर्नीचर। एक समृद्ध आधुनिक पुस्तकालय, 200 सीलिंग फैन और 5.29 लाख की लागत से आरओ सिस्टम व वाटर कूलर लगवाया गया है।