{"_id":"6813be7bc24299d41f05a783","slug":"the-secretary-held-a-meeting-regarding-the-problems-arising-in-property-certificate-hisar-news-c-21-hsr1020-617207-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संपत्ति प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर सचिव ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संपत्ति प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर सचिव ने ली बैठक
Fri, 02 May 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद में लाल डोरे के संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार करने में आ रही समस्याओं को लेकर सचिव अंजल वायु ने गृहकर शाखा व लाल डोरा कमेटी के कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में समस्याओं का समाधान कर संपत्ति प्रमाण पत्र जल्द से जल्द तैयार करने के लिए कहा। नगर परिषद में अब तक करीब 600 संपत्ति प्रमाण तैयार हो चुके हैं व करीब 300 प्रमाण पत्र को एनडीसी पोर्टल पर अपलोड किया जा चुके हैं।
सचिव अंजल वायु ने कर्मचारियों को बैठक में कहा कि सरकार के दिशा-निर्देश पर सूची में शामिल लाल डोरे के सभी लाभार्थियों को लाभ देने के लिए कागजी कार्रवाई को जल्द से जल्द पूरा करना है। ताकि उन्हें समय पर सरकार की योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कर्मचारियों को ध्यानपूर्वक व सुव्यवस्थित तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया। सचिव ने बताया कि जिनके संपत्ति प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड हो गए हैं वे पोर्टल पर लॉग इन करके अपना संपत्ति प्रमाण पत्र खुद डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार के आदेशानुसार नगर परिषद को यह कार्य जल्द से जल्द करना है। इसके लिए कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी निर्धारित कर रखी है।
बता दें कि वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 8 , वार्ड नंबर 9 व वार्ड नंबर 10 लाल डोरे में शामिल हैं। इनमें करीब 6800 संपत्ति मालिक रहते हैं। इन संपत्ति मालिकों को नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी के संपत्ति प्रमाण पत्र जारी करने हैं। इसके लिए दिसंबर महीने से काम चल रहा है।