फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The search for teachers continues for the new session in all three universities of Hisar.

Hisar News: हिसार के तीनों विश्वविद्यालयों में नए सत्र के लिए शिक्षकों की तलाश जारी

Tue, 18 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The search for teachers continues for the new session in all three universities of Hisar.
हिसार। शहर में राज्य सरकार के अधीन संचालित तीन विश्वविद्यालय हैं। तीनों ही संसाधन संपन्न हैं और छात्रों की पहली पसंद भी हैं, परंतु तीनों विवि में करीब अध्यापकों के 86 पद रिक्त पड़े हैं। जीजेयू में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षाएं हो रही हैं तो एचएयू में अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वहीं लुवास में सरकार से भर्ती की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

एचएयू : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि की पढ़ाई करने के लिए प्रदेश के बाहर से भी लोग आते हैं। कुछ विषयों की पढ़ाई व शोध के लिए विदेशी छात्र भी आते हैं। अभी यहां बीएससी आनर्स व बीएससी एग्री मैनेजमेंट आदि कोर्सेज में दाखिला के लिए विदेशी छात्र भी आते हैं। लेकिन यहां शिक्षकों के 25 से अधिक पद रिक्त हैं। इनकी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। बच्चों के दाखिले से पहले अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होना मुश्किल है। कुलपति बीआर कांबोज का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को जल्दी पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जीजेयू : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल कराने का लक्ष्य है। तमाम नए कार्सेेज शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन यहां भी शिक्षकों के 41 पद रिक्त हैं। इसमें प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पद शामिल हैं। रविवार को कुछ पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कहना है कि छात्रों की नियमित पढ़ाई शुरू होने तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी भर्ती करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुवास : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में भी शिक्षकों के 20 से अधिक पद रिक्त हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुरेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिली है। यहां नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बच्चों को बिना शिक्षकों के ही पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed