फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The scooty was set on fire after pelting stones at the house

Hisar News: घर पर पथराव कर स्कूटी को लगा दी आग

Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The scooty was set on fire after pelting stones at the house
हिसार। ठंडी सड़क पर धक्का बस्ती में सोमवार रात कुछ युवकों ने पहले एक घर पर पथराव किया और फिर रात ढाई बजे घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आरोप है कि परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। एचटीएम थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर सैनियान मोहल्ला निवासी रितिक, संयम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धक्का बस्ती में रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार रात को परिवार के सदस्याें के साथ घर पर सो रहा था। रात करीब 12.30 बजे सैनियान मोहल्ला निवासी रितिक अपने दोस्त संयम और अन्य के साथ आया और दरवाजे पर पथराव किया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी भाग गए। इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे आरोपी दोबारा आए और घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वारदात को अंजाम देने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी की रंजिश में पड़ोसियों ने वारदात की है। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला को बातों में उलझा ठग ले गए सोने की चेन, कुंडल और अंगूठी

हिसार। सेक्टर 16-17 में बुधवार सुबह दो युवक एक महिला को बातों में उलझा कर सोने की चेन, कानों के कुंडल और अंगूठी लेकर फरार हो गए। घर जाकर लीलो देवी ने पुत्रवधू को इस बारे में बताया। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 16-17 की रहने वाली पूनम ने बताया कि पति विरेंद्र शहर से बाहर नौकरी करते हैं। सास लीलो देवी रोजाना सुबह चींटियों को आटा देने जाती हैं। बुधवार सुबह सात बजे सास घर से निकली थी। रास्ते में मकान नंबर 921 के पास दो युवक मिले। दोनों ने लीलो देवी को बातों में उलझा लिया और गले से सोने की चेन, कानों से कुंडल और सोने की अंगूठी निकलवा ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed