फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The roof of the GRP police post built at the railway station collapsed, the employees saved their lives by running away

रेलवे स्टेशन पर बनी जीआरपी पुलिस चौकी की छत गिरी, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The roof of the GRP police post built at the railway station collapsed, the employees saved their lives by running away
जीआरपी कार्यालय की गिरी छत का मलबा। - फोटो : Hisar
हांसी। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी के जर्जर भवन की छत शनिवार रात करीब ढाई बजे गिर गई। छत गिरने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जीआरपी के जवान हरपाल सिंह और राजेश ने बताया कि वह दोनों रात ढाई बजे चौकी में आराम कर रहे थे। एकदम छत से एक पत्थर नीचे गिरा और जोर से आवाज आई। दोनों कर्मचारियों ने मुंशी के रूम में जाकर अपनी जान बचाई। जीआरपी जवानों ने बताया कि यह बिल्डिंग अंग्रेजों के समय की बनाई हुई थी। चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने कहा कि हमने पहले ही उच्च अधिकारियों को बिल्डिंग की जर्जर हालत को लेकर लिखित में अवगत करवा दिया था। हमने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि बारिश में छत टपक रही है और दीवारों में दरार आ रही है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को रेलवे भवन निर्माण, हिसार को हमने लिखित में शिकायत दी थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। भूप सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। जिसमें वाटर कूलर, जूतेे, वर्दी आदि सामान भी नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे रेलवे भवन निर्माण हिसार के जेई अमित कुमार ने कहा कि हमें पहले कोई भी लिखित में शिकायत व व्हाट्सएप पर कोई लेटर नहीं मिला। हालांकि भूप सिंह ने व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए पत्र व ऑफिस में भेजे गए पत्र की कॉपी प्रेस को दिखाई। जीआरपी कर्मचारियों ने कहा कि अगर दिन में छत गिर जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि उस समय हमारे कर्मचारी व लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed