फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The ring road will be built in a diamond shape, vehicles from Mayyad will get routes in two directions, the outer ring road design is finalized, and a half-loop and cost-effective solution has been prepared in the Mayyad area

Hisar News: डायमंड शेप में बनेगा रिंग रोड, मय्यड़ से वाहनों को दो दिशा में मिलेगा रास्ता, आउटर रिंग रोड का डिजाइन फाइनल, मय्यड़ क्षेत्र में हाफ-लूप और कॉस्ट-इफेक्टिव समाधान तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The ring road will be built in a diamond shape, vehicles from Mayyad will get routes in two directions, the outer ring road design is finalized, and a half-loop and cost-effective solution has been prepared in the Mayyad area
रिंग रोड का नक्शा। 
हिसार। हिसार शहर में सड़कों से यातायात भार कम करने की महत्वाकांक्षी परियोजना आउटर रिंग रोड की दिशा में एक कदम और बढ़ गया है। अब इस रिंग रोड का डिजाइन फाइनल कर दिया गया है। इसे डायमंड शेप में बनाया जाएगा। मय्यड़ क्षेत्र में हाफ-लूप और कॉस्ट-इफेक्टिव समाधान तैयार किया गया है जिससे शहर के चारों तरफ रिंग रोड नेटवर्क स्थापित होगा। पूरे प्रोजेक्ट पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें से 750 करोड़ प्रदेश सरकार और शेष राशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खर्च करेगा।
विज्ञापन


डायमंड शेप रिंग रोड बनने से भारी और राजस्थान, दिल्ली-चंडीगढ़ से आने-जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे शहर में भारी वाहनों से जाम जैसी स्थिति नहीं बनेगी और हादसों का खतरा भी नहीं रहेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मय्यड़ से ट्रैफिक को दो दिशाओं में सुगम रास्ता मिलेगा। रिंग रोड कैमरी गांव के पास से होते हुए राजगढ़ रोड के मौजूदा बाईपास से कनेक्ट होगा। दूसरा मार्ग कैंट के ऊपर से होते हुए तलवंडी कैंची पहुंचेगा जहां से सीधे चंडीगढ़ मार्ग से संपर्क स्थापित होगा। दोनों तरफ 18 से 20 किलोमीटर का रास्ता होगा।
विज्ञापन


रोज 25 हजार वाहनों का आवागमन

वर्तमान में शहर के भीतरी बाईपास पर रोजाना करीब 25 हजार वाहनों का यातायात भार रहता है। आउटर डायमंड रिंग रोड बनने के बाद इसमें काफी कमी आएगी। लगभग 70 प्रतिशत ट्रैफिक रिंग रोड से निकल जाएगा। केवल दस हजार तक वाहन बचेंगे जिन्हें शहर के भीतर प्रवेश करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों को मिलेंगे ये 4 बड़े लाभ

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में बनी डीकंजेशन कमेटी के सदस्य चीफ इंजीनियर संदीप बाना बताते हैं कि रिंग रोड बनने से अंदरूनी सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक घट जाएगा। इससे प्रमुख चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिलेगी। वाहन बिना रुके तेज गति से शहर के भीतर प्रवेश किए बिना गंतव्य को जा सकेंगे। इससे समय और ईंधन की बचत होगी। भारी वाहनों के शहर के बाहर से गुजरने के कारण दुर्घटनाओं का जोखिम कम होगा। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए ट्रैफिक मूवमेंट सुचारू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed