फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Rakhigarhi Festival

Hisar News: राखीगढ़ी महोत्सव इस बार तीन नहीं, सात दिन का होगा

Sat, 10 Oct 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 10 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The Rakhigarhi Festival
अमित रेढू
विज्ञापन

नारनौंद। राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस बार राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। हर साल तीन दिन तक चलने वाला यह महोत्सव इस बार सात दिन का होगा। 19 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इस बार प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में राखीगढ़ी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें छठी से आठवीं कक्षा तक के करीब 10 लाख विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार ने बताया कि इस बार राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन पहले से अलग और व्यापक स्तर पर किया जाएगा। विद्यार्थियों को राखीगढ़ी के ऐतिहासिक महत्व और पुरातात्विक विरासत से परिचित करवाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में राखीगढ़ी से संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के सात दिनों में किसी भी दिन करवा सकेंगे प्रतियोगिता
क्विज प्रतियोगिता 19 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान आयोजित की जाएगी। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों को इन सात दिनों में अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन प्रतियोगिता करवाने का अवसर मिलेगा। विभाग की योजना सभी सरकारी स्कूलों को इस प्रतियोगिता से जोड़ने की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपने क्षेत्र के गौरवशाली अतीत से जोड़ना है।
राखीगढ़ी से जुड़े सवालों से परखी जाएगी विद्यार्थियों की जानकारी
प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें राखीगढ़ी के इतिहास, पुरातात्विक महत्व और इससे जुड़ी विभिन्न जानकारियों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने करीब 1,000 प्रश्न तैयार किए हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।


राखीगढ़ी महोत्सव के पिछले आयोजन में लोगों ने काफी उत्साह दिखाया था। इस बार महोत्सव की अवधि तीन दिन से बढ़ाकर सात दिन करने से अधिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। वहीं, प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों को क्विज प्रतियोगिता से जोड़कर राखीगढ़ी की ऐतिहासिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed