फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   300 parents visited the college and inquired about their children's academic progress.

Hisar News: 300 अभिभावक महाविद्यालय पहुंचे, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति जानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
300 parents visited the college and inquired about their children's academic progress.
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में करीब 300 अभिभावकों ने भाग लिया। उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का दौरा कर प्राध्यापकों से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान प्राध्यापकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई और उपस्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

अभिभावकों ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी बैठकें शिक्षकों और अभिभावकों के बीच तालमेल बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी ने बैठक की सफलता पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति और उज्ज्वल भविष्य में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर विद्यार्थियों की प्रगति पर ध्यान दें तो उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के विकास के लिए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed