फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The market will return to its glory after Shraddha, shopping is expected to increase during Navratri.

Hisar News: श्राद्ध के बाद बाजार में लौटेगी रौनक, नवरात्र पर खरीदारी बढ़ने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The market will return to its glory after Shraddha, shopping is expected to increase during Navratri.
राजगुरू मार्केट में कपड़ों की दुकान पर खरीददारी करती महिलाएं।
हिसार। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। श्राद्ध के चलते पिछले 15 दिनों से छाई मंदी के बाद व्यापारियों को कारोबार में तेजी आने की आस है। शनिवार को बाजारों में दुकानें सजने लगीं और पूजा सामग्री की बिक्री के लिए जगह-जगह दुकानें खुल गईं। कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य सामान के दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट और विशेष ऑफर देने की तैयारी में हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र को शुभ मानकर लोग खरीदारी करेंगे। इससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी। नवरात्र के बाद दशहरा और दीपावली पर भी कारोबार में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन


बाजारों में सजीं दुकानें

शनिवार को पुराने बाजार, नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, तिलक मार्केट, हनुमान मंदिर मार्केट, गणेश मार्केट और आर्य समाज मंदिर मार्केट सहित शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों ने सेल और ऑफर लगाने शुरू कर दिए। पूजा सामग्री की दुकानों पर नारियल, चुनरी, अगरबत्ती और धूप सजाई गई।
विज्ञापन


आकर्षक ऑफर देने की तैयारी

राजगुरु मार्केट के प्रधान सुरेंद्र बजाज ने बताया कि श्राद्ध के कारण बाजार में खरीदारी कम रही। नवरात्र शुरू होने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदार बेहतर विकल्प और आकर्षक ऑफर देकर त्योहारों के सीजन में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ा मार्केट में आएगी तेजी

कपड़ा मार्केट के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के बाद नवरात्र से त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है। कपड़ा व्यापारी पिछले 15 दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे। 28 अक्तूबर को करवा चौथ है। इस त्योहार पर महिलाएं बड़ी संख्या में कपड़ों की खरीदारी करती हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed