{"_id":"68e0278dfc791f89f4088777","slug":"the-public-health-department-took-samples-of-canal-water-again-and-sent-them-to-the-karnal-lab-for-testing-hisar-news-c-21-hsr1005-722900-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से नहरी पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से नहरी पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल लैब भेजे
विज्ञापन
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नहरी पानी के दोबारा सैंपल लेकर करनाल लैब में जांच के लिए भेजे। इससे पहले रिपोर्ट में पानी में खरपतवार नाशक एट्राजीन की मात्रा तय मानकों से पांच गुना ज्यादा पाई गई थी। फिलहाल जलघरों में केवल साफ पानी ही भरा जा रहा है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौके पर पानी के सैंपल जांचने की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए अनुमान के आधार पर जलघरों में पानी भरा जा रहा है। शुक्रवार रात सिंचाई विभाग ने नहरों में साफ पानी छोड़ा, जिसके बाद जलघरों को भरने का काम शुरू हुआ।
-- -- -
सुबह खेतों का पानी बंद, रात को साफ पानी भरा
जलघरों में पानी की कमी को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने नहरी विभाग से साफ पानी की आपूर्ति की मांग की। इसके बाद सुबह खेतों का पानी बंद किया गया और रात को नहरों में साफ पानी छोड़ा गया। एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य विभाग ने जलघरों को भरने का काम रात भर किया।
विज्ञापन
-- --
फोटो एचएसआर 18
सेक्टवासी बोले-सेक्टर के आधे से ज्यादा घरों में एक दिन छोड़कर भी नहीं आ रहा पानी
सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने एचएसवीपी अधिकारियों से मुलाकात की। सेक्टरवासियों का कहना था कि एचएसवीपी एक दिन छोड़कर पानी दे रहा है, लेकिन आधे से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। एसडीओ अनूप बूरा ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन पर कार्रवाई चल रही है और जलघर में केवल एक दिन का पानी बचा है। वहीं एसडीओ ने कहा कि सुबह 11 से अल सुबह 4 बजे तक प्लॉटों में भरे बारिश के पानी को सीवर में डाला जाएगा। इसके अलावा सेक्टरवासी बिजली निगम के एसडीओ से भी मिले और कहा कि जलघर को दो तरफ की लाइनों से सप्लाई दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में रणधीर सिंह, जगदीश, बलबीर पूनिया, कृष्ण मुरारी शर्मा, विजय शर्मा, विरेंद्र जोशी आदि शामिल थे।
-- -- -
जिन सैंपल की रिपोर्ट में एट्राजीन की मात्रा ज्यादा मिली थी, वो नहरी पानी के सैंपल थे। शुक्रवार को दोबारा से नहरी पानी के सैंपल लेकर करनाल लैब में जांच के लिए भेजे हैं। जलघरों में साफ पानी ही भरा जा रहा है। मौके पर ही पानी के सैंपल जांचने की हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं है।
- आनंद सिंगला, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
-- -- -- --
जलघर में साफ पानी ही भरा जा रहा है। नहरी विभाग के अधिकारी हमारे बताते हैं कि अब पानी साफ हो गया है तो उस समय ही जलघरों को भरने का काम शुरू किया जाता है।
- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी।
-- -- --
नहरों में साफ पानी छोड़ने से पहले खेतों के पानी को बंद करवाया जाता है। इसके बाद एक अनुमान लगाया जाता है कि साफ पानी कितने घंटे में कहां तक पहुंचेगा। इसी के आधार पर सभी को अवगत करवा दिया जाता है कि अब जलघरों को भरने का काम शुरू कर दिया जाए।
- विरेंद्र ढांडा, एसडीओ, नहरी विभाग।