फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The prisoner gave his life by hanging the sheet on the skylight of the toilet of the Central Jail

सेंट्रल जेल के शौचालय के रोशनदान पर चादर का फंदा लगा बंदी ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The prisoner gave his life by hanging the sheet on the skylight of the toilet of the Central Jail
हिसार। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल-1 के बंदी ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शौचालय के रोशनदान पर चादर का फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पहचान हिसार के खांडाखेड़ी, हाल पता जींद की अजमेर बस्ती निवासी 30 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले में जेल डीएसपी सत्यपाल कासनियां ने बताया कि शाम को जेल कर्मियों से सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि संदीप की शुक्रवार को हत्या के मामले में एडीजे वेदप्रकाश सिरोही की अदालत में वीसी के जरिये पेशी हुई थी। संदीप के खिलाफ हत्या के दो, हत्या प्रयास और मारपीट का एक-एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

संदीप पर दर्ज थे ये मामले
- फरवरी 2016 को जींद के रधाना निवासी अजय की शिकायत पर संदीप सहित अन्य के खिलाफ जींद के शहर थाने में धारा 323, 341, 506, 148 व 149 के तहत केस दर्ज हुआ था। संदीप ने अजय, उसके साथी विक्की पर किसी बात को लेकर एक फरवरी 2016 को साथियों सहित हथियारों से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अप्रैल 2017 को संदीप व अन्य के खिलाफ जींद के सदर थाने में खरकरामजी निवासी मजे सिंह की शिकायत पर धारा 307, 394, 397 और 25 व 54 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। संदीप ने अपने साथियों सहित 28 अप्रैल 2017 को मजे सिंह के भाई अजय व दौस्त सोनू पर गांव सिंधवी खेड़ा के पास फायर किए थे।
- जून 2018 को संदीप के खिलाफ बास थाने में उगालन निवासी पूजा की शिकायत पर संदीप व अन्य के खिलाफ धारा 302, 323, 452, 148 व 149 के तहत केस दर्ज किया था। संदीप ने अपने साथियों सहित 31 मई 2018 की शाम करीब सात बजे पूजा के पति जयभगवान की गोलियां मारकर व पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

- जून 2018 को बास थाना पुलिस ने उगालन निवासी नवीन की शिकायत पर संदीप व अन्य के खिलाफ धारा 302, 323, 148 व 149 के तहत केस दर्ज किया था। संदीप ने अपने साथियों सहित 31 मई 2018 की शाम करीब 6 बजे रमेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed