फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The pond will be covered with greenery and the footpath will be 6 feet wide.

Hisar News: हरियाली की चादर ओढ़ेगा तालाब, 6 फीट चौड़ा बनेेेगा फुटपाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The pond will be covered with greenery and the footpath will be 6 feet wide.
आजाद नगर में चल रहा तालाब के सुंदरीकरण का कार्य।
हिसार। आजाद नगर स्थित तालाब के सुंदरीकरण का कार्य इस माह में पूरा हो जाएगा। इस काम के पूरा होने के बाद यह तालाब नए स्वरूप में नजर आएगा। अब इसके चारों तरफ 6 फीट चौड़े फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी। तालाब के चारों तरफ हरियाली भी विकसित की जाएगी। करीब एक साल पहले इस तालाब के सुंदरीकरण के काम शुरू हुआ था। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से शहरी एरिया में स्थित चार तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इनमें सातरोड के तीन और आजाद नगर का एक तालाब शामिल है।

तालाब के सुंदरीकरण के तहत चहारदीवारी का निर्माण किया गया। तालाब की नए सिरे से खोदाई कर गंदे पानी को बदला गया। इसके अलावा तालाब के चारों तरफस्टोन पिचिंग (ढलानों की सुरक्षा के लिए पत्थर बिछाना) की गई है। अधिकारियों के अनुसार बचे हुए कार्य को इस माह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


---------------

यह होगा फायदा

अभी तक इस तालाब के हालत काफी दयनीय थी। तालाब की जमीन पर लोगों ने कब्जे किए हुए थे। इस परियोजना के पूरे होने के बाद यह तालाब आसपास के एरिया का एक दर्शनीय स्थल विकसित हो जाएगा। लोग सुबह-शाम यहां सैर करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

सातरोड के तालाबों की स्थिति

सातरोड के रामसरा तालाब के सुंदरीकरण का काम चल रहा है जिस पर करीब 2.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मैथन तालाब के सुंदरीकरण का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस कार्य पर 78 लाख रुपये खर्च आएगा। वहीं डाभ तालाब के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है जिसकी लागत 3.32 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed