फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The person injured in the accident died during treatment, case registered

Hisar News: हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The person injured in the accident died during treatment, case registered
मंडी आदमपुर। आदमपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव भाणा के नजदीक 10 अगस्त को एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बयान में फतेहाबाद के गांव धारणियां निवासी जसवंत ने बताया कि वह भिवानी में प्राइवेट नौकरी करता है और वे 3 भाई हैं।
विज्ञापन

उसका सबसे बड़ा भाई करीब 43 वर्षीय मानसिंह शादीशुदा है व उसका 1 लड़का व 1 लड़की है। 10 अगस्त को उसके ताऊ के बेटे सुभाष ने उसे फोन पर सूचना दी कि मानसिंह का एक्सीडेंट हो गया और वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा तो वह बेहोश था। सुभाष ने उसे बताया कि मानसिंह का भाणा गांव के पास एक्सीडेंट हुआ था। बाद में उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि 10 अगस्त को उसका भाई खाना खाकर अपनी ड्यूटी करने के लिए गांव कालीरावण स्थित फैक्टरी में जा रहा था। रात्रि करीब सवा 8 बजे गांव भाणा के रामकुमार खिचड़ के ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए अचानक सड़क के बीच में ब्रेक लगा दिए जिसके चलते हादसा हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान 15 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed