फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The operator of the transport committee's bus collected money, Roadways wrote a letter to the RTA

Hisar News: परिवहन समिति की बस के परिचालनक ने वसूले रुपये, रोडवेज ने आरटीए को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The operator of the transport committee's bus collected money, Roadways wrote a letter to the RTA
हिसार। सीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज, स्कूलों और परिवहन समिति की बसों में परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क सफर की सुविधा दी थी। मगर शनिवार को परिवहन समिति की एक बस के परिचालक ने परीक्षार्थियों से रुपये वसूले हैं। परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत रोडवेज को दी है और रुपये वापस करवाने की मांग उठाई है। साथ ही परिचालक पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शिकायत में परीक्षार्थियों ने बस का नंबर एचआर 39-7121 लिखा है। परिचालक का नाम पंघाल निवासी अमित लिखा है। परीक्षार्थियों ने शिकायत में लिखा है कि उनसे जबरदस्ती टिकट के रुपये वसूले गए हैं। बुजुर्गों से दुर्व्यवहार किया गया है। शिकायत में लिखा है कि परीक्षार्थियों के विरोध करने पर धमकी दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षार्थी सतीश ने बताया कि वह आजाद नगर से है। उनका सेंटर जींद आया हुआ था। वापसी में हांसी तक ही बस मिली। उसके बाद जब दूसरी बस में बैठा तो परिचालक ने पैसे मांगे। परिचालक ने मुझसे 30 रुपये किराया वसूला गया। सेक्टर 15 निवासी पूनम ने बताया कि उनका सेंटर जींद आया हुआ था। वह अपने पति आशीष के साथ गई थी। वापसी में उन्हें भी हांसी तक की ही बस मिली। उसके बाद दूसरी बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि परिचालक ने दोनों के उनसे 60 रुपये वसूले हैं। बस में काफी परीक्षार्थी बैठे हुए थे। परिचालक ने रुपये मांगें तो बस में सवार लोगों ने सवाल किए कि किराया माफ है। बस में परीक्षार्थी के साथ आए किसी बुजुर्ग ने किराया लेने के बारे में परिचालक से पूछा तो बुजुर्ग के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
--
कुछ परीक्षार्थियों ने एसएस को शिकायत दी है। इसमें परिवहन समिति की एक बस ने परीक्षार्थियों से किराया लेने की बात कही है। इसको लेकर हमारी ओर से आरटीए को पत्र लिखा जा चुका है।

- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
-----
शनिवार शाम तक बस परिचालक के खिलाफ हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई थी। शिकायत आती है तो उसको बुलाया जाएगा। पूछताछ की जाएगी। यदि परिचालक ने रुपये वसूले है तो उस पर र्कारवाई की जाएगी।

- सतीश कुमार, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर, आरटीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed