फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The nomination of the Sarpanch candidate of Mandi Adampur was cancelled.

Hisar News: मंडी आदमपुर की सरपंच प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The nomination of the Sarpanch candidate of Mandi Adampur was cancelled.
हिसार। मंडी आदमपुर और जवाहर नगर ग्राम पंचायत के 10 मई को होने वाले चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। इसके लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की गई। मंडी आदमपुर पंचायत में सरपंच का पद अनारक्षित है। इस पद के लिए एक महिला सहित आठ नामांकन पत्र भरे गए थे।
विज्ञापन

आरओ रमेश कुमार ने बताया कि इनमें से लक्ष्मी देवी का नामांकन पत्र रद्द हो गया। अब वहां सभी सात प्रत्याशी पुरुष बचे हैं जबकि वार्ड नंबर-8 में पंच पद के लिए एक युवती की उम्र मानक से कम होने के कारण नामांकन रद्द हुआ है।
विज्ञापन

मंडी आदमपुर व जवाहर नगर पंचायत के 37 पंच पदों में 10 पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मंडी आदमपुर के वार्ड नंबर-6 और 16 के लिए एक-एक वैध नामांकन पत्र मिलने पर दोनों पंचों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अब वहां एक सरपंच समेत पंच के 18 पदों पर मतदान से चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जवाहर नगर के वार्ड नंबर-1, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 16 में एक-एक नामांकन होने से इन वार्डों में पंचों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके बावजूद महिला के लिए आरक्षित जवाहर नगर के वार्ड नंबर-12 के लिए कोई नामांकन न होने से यह वार्ड खाली रह गया। वहां पंच के आठ पदों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed