फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The municipality removed the hoardings and boards from the roads

Hisar News: नगर पालिका ने सड़कों पर लगे होर्डिंग और बोर्ड उतारे

Thu, 13 Mar 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The municipality removed the hoardings and boards from the roads
बरवाला शहर में सड़क के बीच में खंभे पर लगे बोर्ड उतारते नगर पालिका के कर्मचारी।
बरवाला। नगर पालिका द्वारा वीरवार को शहर में एक अभियान चलाकर सड़क के बीच में खंभों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग व बोर्ड उतारे गए। इस अभियान के तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के मेन रोड, अग्रोहा मार्ग, हांसी मार्ग व मेन बाजार में लगे बोर्ड उतारे। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक झांब ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा इन मार्गों से काफी संख्या में लगे बोर्डों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यह रुटीन की कार्रवाई है व भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


सिंघवा राघो में बरात में की हवाई फायरिंग, मामला दर्ज
हांसी। गांव सिंघवा राघो में विवाह समारोह के दौरान बरातियों ने हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग करने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामला सदर थाना में सुरक्षा अभिकर्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि बुधवार को गांव में विवाह समारोह था, जिसमें बारात बाहर से आई थी। इस दौरान कई राउंड हवाई फायर किए गए। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलेट बाइकर का 33,000 का चालान काटा, बाइक इंपाउंड
बरवाला। यातायात पुलिस ने वीरवार को शहर के अग्रोहा मार्ग पर पटाखे बजाने वाले बुलेट चालक का 33,000 रुपयों का चालान काट दिया। यातायात पुलिस के एसआई सुरेश कुमार शहर के अग्रोहा मार्ग पर वाहनों के कागजात जांच रहे थे। इस दौरान एक बुलेट बाइक को उसकी तेज आवाज के चलते रुकवाया गया। जब बाइक के साइलेंसर को चेक किया तो साइलेंसर बदला हुआ था। ऐसे में उसका 33,000 रुपयों का चालान कर दिया व बाइक को इंपाउंड कर दिया। यातायात पुलिस के इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के कागजात अपने साथ ही रखें व यातायात के सभी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed