फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Municipal Corporation removed encroachments from markets and main roads.

Hisar News: नगर निगम ने बाजारों और मुख्य सड़कों से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation removed encroachments from markets and main roads.
हिसार में रेहड़ी जब्त करती नगर निगम की टीम। 
हिसार। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को भी अभियान चलाया। मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के निर्देशों पर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और डॉ. प्रदीप हुड्डा की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य शहर की सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।
विज्ञापन

निगम की टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड से अभियान की शुरुआत कर अतिक्रमण हटाया। इसके बाद डाकघर के सामने, बस स्टैंड क्षेत्र और तलाकी गेट से श्मशान भूमि रोड तक कार्रवाई कर अवैध कब्जों को हटवाया गया।
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में कार्रवाई के दौरान एक रेहड़ी जब्त की गई जबकि दूसरी रेहड़ी से सामान कब्जे में लिया गया। सीएम विंडो पर मिली शिकायत के आधार पर डोगरान मोहल्ले में गली में रखा जनरेटर हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed