फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The more you recharge, the more electricity you will get

जितना करवाएंगे रिचार्ज, उतनी ही मिलेगी बिजली

Mon, 03 Feb 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The more you recharge, the more electricity you will get
The more you recharge, the more electricity you will get - फोटो : Hisar
अब रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में बिजली लेने के लिए संचालकों को पहले रिचार्ज करवाना होगा। कैंटीन संचालक जितना रिचार्ज करवाएंगे, उन्हें उतनी ही बिजली मिलेगी। यदि कैंटीन संचालक लगातार रिचार्ज नहीं करवाता है तो उसका कनेक्शन भी काट दिया जाएगा और उसकी रिपोर्ट तैयार कर बीकानेर मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, कि अभी तक रेलवे स्टेशन पर बनी कैंटीन का दो महीने का बिल आता था। उसके बाद ही संचालक बिल भरता था, लेकिन अब बीकानेर मुख्यालय की ओर से नया सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत संचालक को पहले बिजली लेने के लिए रिचार्ज करवाना होगा, तभी उसे बिजली मिल पाएगी। वहीं प्लेटफार्म पर लगे पोल पर बिजली के नए मीटर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
एक हजार रुपये से कम नहीं होगा रिचार्ज
कैंटीन में बिजली लेने के लिए संचालकों को कम से कम एक हजार रुपये का रिचार्ज करवाना होगा, तभी उन्हें बिजली मिलेगी। बिजली लेने के लिए कैंटीन संचालक को विंडो पर रुपये देने होंगे। जिसके बाद रिचार्ज किया जाएगा। फिर विंडो पर कार्यरत कर्मचारी रिचार्ज की एक कॉपी एमआर यानि (मनी रिस्पिट) बीकानेर मुख्यालय भेजेंगे। जहां से रिचार्ज करने की अप्रुवल मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन केस में नहीं जाएगी बिजली
यदि रिचार्ज शाम पांच बजे खत्म हो जाता है तो सुबह 9 बजे तक बिजली नहीं बंद होगी। वहीं यदि रिचार्ज शनिवार सुबह खत्म हो जाता है तो शनिवार और रविवार को बिजली बंद नहीं होगी तथा रिचार्ज होने के साथ ही उसका बिल कट जाएगा।
नया नियम लागू हो चुका है। अब कैंटीन में बिजली लेने के लिए पहले रिचार्ज करवाना होगा।
- हमीत, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed