{"_id":"66c13b635d0e58836c025d76","slug":"the-minister-stopped-the-convoy-and-took-the-injured-to-the-hospital-hisar-news-c-21-hsr1020-444908-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंत्री काफिला रोक कर घायल को अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंत्री काफिला रोक कर घायल को अस्पताल पहुंचाया
Sun, 18 Aug 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने एक घायल युवक की मदद के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता शनिवार रात करीब दस बजे अपने आवास की तरफ जा रहे थे। पुराने ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार युवक घायल अवस्था में था। इस युवक को घायल अवस्था में देखकर मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रूकवाया। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व उनके स्टाफ के सदस्यों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इस युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस कंट्रोल रूम में फोन किया गया। इसी बीच डायल नंबर 112 गाड़ी पहुंच गई। युवक को इस गाड़ी में बैठाया जा रहा था तो एम्बुलेंस भी वहां पर पहुंच गई। बाद में एम्बुलेंस में इस युवक को अस्पताल भेजा गया। यह युवक जवाहर नगर का रहने वाला था।
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात महिला कर्मी से अभद्रता
हिसार। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एमएलआर कटवाने आए दो युवकों व उनके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी के साथ ऊंची आवाज में बात कर अभद्रता की। नई अनाज मंडी पुलिस चौकी मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार स्टाफ सदस्यों का कहना है कि दो युवक दोपहर बाद करीब 3.30 बजे एमएलआर कटवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में आए। उनके साथ दो-तीन अन्य युवक और थे। युवकों ने आपातकालीन कक्ष में तैनात महिला कर्मी से ऊंची आवाज में बात करते हुए अभद्रता पर उतर आए। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। इस बारे में अनाज मंडी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।