फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Minister said- Shabash... Earlier there was waterlogging for two-three days, now in a very short time, rain water was removed from the city, now remove it in one to two hours.

निकाय मंत्री बोले- शाबाश... पहले दो-तीन दिन रहता था जलभराव, अब काफी कम समय में शहर से निकाला बारिश का पानी, अब एक से दो घंटे में निकालें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Minister said- Shabash... Earlier there was waterlogging for two-three days, now in a very short time, rain water was removed from the city, now remove it in one to two hours.
अधिकारियों के साथ बैठक करते निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में बारिश के बाद जलभराव को लेकर सोमवार को स्थानीय शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जनस्वास्थ्य, बीएंडआर, नगर निगम व एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सबसे पहले निकाय मंत्री ने अधिकारियों को शाबाशी देते हुए कहा कि झमाझम बारिश होने पर भी आपने काफी कम समय में शहर से पानी निकाला है। इसके लिए आप सभी बधाई के हकदार हैं। अब एक से 2 घंटे में पानी निकलना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जलभराव वाले प्वाइंटों पर और काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बैठक दोपहर 12 बजे बीएंडआर रेस्ट हाउस में शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि पहले शहर में तीन-चार दिन तक जलभराव की समस्या रहती थी। आप उसे कम करके एक दिन पर ले आए और अब उसे घटाकर 3-4 घंटे कर दिया। इस दिशा में आपने काफी काम किया है, जिसके लिए मैं आपको शाबासी देता हूं। बता दें कि पिछले माह शहर में काफी बारिश हुई। इस दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या आई, जिस कारण से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। इस पर संज्ञान लेते हुए निकाय मंत्री ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस अवसर पर नगर निगम के एसई आनंद स्वरूप, कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग, शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह व पवन कुमार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई टीआर पंवार, संजीव त्यागी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलभराव वाले प्वाइंटों पर और काम की जरूरत
स्थानीय शहरी निकाय मंत्री ने कहा कि आप बारिश के समय फील्ड में रहते हैं तो अब आपको एक आइडिया हो गया होगा कि कौन-कौन प्वाइंटों पर ज्यादा समय तक पानी जमा रहता है। उन प्वाइंटों पर काम करो। अगर कहीं सफाई की जरूरत है तो वहां सफाई करवाएं। इसके अलावा अधिकारी बारिश के समय शहर में विजिट करें। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अगर आपको बरसाती नाले, पंप हाउस या एसटीपी बनाने के लिए मुझसे किसी तरह की मदद चाहिए हो तो बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ विभाग से संसाधनों और बीएंडआर से दिल्ली रोड के बरसाती नाले को लेकर की चर्चा
बैठक में डॉ. कमल गुप्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग से संसाधनों के बारे में पूछा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि अभी उनके पास एक सुपर सकर मशीन है। इसके अलावा एक और मशीन किराये पर ली जा रही है। निकाय मंत्री ने कहा कि आप एक और सुपर सकर मशीन की खरीद को लेकर एस्टीमेट बनाए। मैं इसे लेकर संबंधित मंत्री से बात करूंगा। वहीं उन्होंने बीएंडआर के अधिकारियों से दिल्ली रोड के बरसाती नाले पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नाले की कुछ ब्लॉकेज को दूर कर दिया है। अब सिर्फ एक ब्लॉकेज रह गई। इसे भी जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ सिटी-सेफ सिटी, पार्किंग की मार्किंग सहित विभिन्न विषयों के बारे में अधिकारियों को सभी कार्य तत्परता के साथ पूरे करने की हिदायत दी।

सीवरों में बहाया जा रहा है गोबर, सख्ती के लिए पुलिस की मदद चाहिए
बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पशुपालक सीवर में गोबर बहा रहे हैं, जिससे सीवर ब्लॉकेज की काफी समस्या आ रही है। उनकी तरफ से पुलिस को ऐसे पशुपालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लिखा जा रहा है, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। यह सुनकर डॉ. कमल गुप्ता ने तुरंत एसपी को फोन पर कहा कि कोई भी सरकारी विभाग आपको कोई पत्र लिखता है तो संबंधित चौकी या थाना अधिकारी तुरंत उस पर एक्शन ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed