{"_id":"627aa83cb1f0520a8660f623","slug":"the-marriage-took-place-without-booking-in-the-community-center-of-sector-9-11-hisar-news-hsr6313074117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 9-11 के सामुदायिक केंद्र में बिना बुकिंग के ही शादी कार्यक्रम का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 9-11 के सामुदायिक केंद्र में बिना बुकिंग के ही शादी कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर 9-11 के सामुदायिक केंद्र में सोमवार रात को बिना बुकिंग के ही शादी कार्यक्रम का आयोजन कर लिया गया। हैरानी की बात है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व नगर निगम दोनों के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। इसे लेकर दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से ही यह सब किया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो सोमवार रात को इस सामुदायिक केंद्र में धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया गया। मगर इसकी खबर न तो एचएचवीपी और न ही नगर निगम के पास थी। समारोह करने वाले व्यक्ति ने इसके लिए बुकिंग ही नहीं करवाई। हालांकि नगर निगम के रिकॉर्ड में सिर्फ कच्चे रजिस्टर में कार्यक्रम का जिक्र जरूर किया गया, लेकिन बुकिंग को लेकर निगम की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद एचएसवीपी के अधिकारी ने सामुदायिक केंद्र का दौरा भी किया। बता दें कि सेक्टर 9-11 में अभी हाल ही नया सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हुआ है। चूंकि सेक्टर 9-11 नगर निगम के पास है तो यह सामुदायिक केंद्र भी निगम के हवाले किया जाना है, मगर अभी तक निगम प्रशासन ने इसे अपने अधीन नहीं लिया है, जबकि एचएसवीपी की तरफ से इस हैंडओवर करने के लिए निगम को पत्र लिखा जा चुका है।
संपदा अधिकारी पहुंचे सामुदायिक केंद्र
इस मामले को लेकर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी मंगलवार दोपहर को सामुदायिक केंद्र पहुंचे और मौके पर जांच की। उनके साथ अन्य शाखाओं के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक केंद्र में हरियाली लगाने को कहा। साथ ही बिजली व बचे हुए सिविल वर्क को पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक केंद्र में चौकीदार की व्यवस्था करने को भी कहा।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बुकिंग के लिए संपर्क किया था, लेकिन हमारी तरफ से बुकिंग कंफर्म नहीं की गई। अभी इसे निगम ने अपने अधीन नहीं लिया है। कुछ जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही इसे अपने अधीन लिया जाएगा। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त
मैं निगम कार्यालय में बुकिंग करवाने आया था। उस समय कर्मचारियों ने कच्चे रजिस्टर में नोट भी कर लिया था। उन्होंने मुझे पांच हजार रुपये का डीडी बनवाने को कहा था। इसके बाद मैं चार माह तक निगम कार्यालय के चक्कर काटता रहा। शादी के कार्ड पर आयोजन स्थल का नाम लिखवा दिया था, जो बदलना मुश्किल था। - सुरेंद्र कुमार