{"_id":"698e182b7e6bbe969e0627a9","slug":"the-market-is-filled-with-the-fragrance-of-love-hisar-news-c-21-hsr1020-810108-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मोहब्बत की खुशबू से महका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मोहब्बत की खुशबू से महका बाजार
Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मटका चौक स्थित फूल मार्केट में दुकान पर बुके तैयार करता फूल विक्रेता।
हिसार। वैलेंटाइन-डे नजदीक आते ही शहर के बाजार मोहब्बत की खुशबू से महक उठे हैं। फूलों की दुकानों से लेकर गिफ्ट शॉप्स तक हर जगह युवाओं और कपल्स की भीड़ उमड़ रही है। खासकर गुलाब और मिक्स फ्लावर बुके की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
सामान्य दिनों में 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब अब 80 से 150 रुपये तक बिक रहा है। वहीं गिफ्ट शॉप्स पर कपल मग, टेडी, चॉकलेट और कस्टमाइज्ड हैंपर युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार महंगे बुके और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की मांग ज्यादा है।
फूल विक्रेता रोहतास ने बताया कि वैलेंटाइन डे के कारण फूलों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जो गुलाब सामान्य दिनों में 20 रुपये में मिल जाता था, वह अब प्लेन पैकिंग में 80 रुपये और प्रिंटेड पैकिंग में 150 रुपये तक बिक रहा है। इस समय सबसे ज्यादा मांग टाटा गुलाबी, जिसे बंग्लोरी गुलाब भी कहा जाता है।
विज्ञापन
ग्राहक अब एक गुलाब लेने की बजाय मिक्स फ्लावर बुके अधिक पसंद कर रहे हैं। खासकर जिप्सम और गुलाब के कॉम्बिनेशन वाले बुके की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। दुकान पर बुके की शुरुआत 500 रुपये से होती है, जबकि 1000 से 5000 रुपये तक के बुके सबसे अधिक बिक रहे हैं। वैलेंटाइन डे के लिए करीब 35 बुके के ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं। फूल दिल्ली की गाजीपुर मंडी से मंगवाए जाते हैं। कुछ ग्राहक लिली फ्लावर के बुके की विशेष मांग भी कर रहे हैं, जिससे बाजार में विविधता बढ़ गई है।