फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The main road of Sector 6 will be built at a cost of Rs 49 lakh

Hisar News: 49 लाख रुपये की लागत से बनेगा सेक्टर छह का मुख्य रोड, निर्माण कार्य शुरू

Tue, 20 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 20 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
The main road of Sector 6 will be built at a cost of Rs 49 lakh
हांसी। लंबे समय से खस्ता हाल सेक्टर छह के मुख्य रोड का अब सुधार होगा। इस रोड का करीब 49 लाख रुपये से निर्माण होगा। रोड शहीद भगत सिंह स्कूल से सेक्टर 6 के प्रवेश चौक तक बनेगा। इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इस रोड के निर्माण के लिए सेक्टर छह के निवासी मांग कर रहे थे। बीते वर्ष इस रोड को ठीक करवाया गया, लेकिन रोड फिर से टूट गया। इस कार्य की मंजूरी बीते वर्ष मंजूर हुई। 9 करोड़ रुपये की ग्रांट के तहत यह कार्य होगा। रोड के निर्माण कार्य पर 49 लाख 41 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। सीसी से बनने वाले इस रोड का निर्माण आगामी चार माह के अंदर पूरा होगा।
विज्ञापन

इस रोड के निर्माण कार्य का विधायक विनोद भयाना ने सोमवार को शुभारंभ किया। इस दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद नहीं पहुंचे। पार्षद प्रतिनिधि ने इस कार्य को लेकर सवाल उठाए हैं। बता दें कि यह रोड काठ मंडी रोड से जुड़ा हुआ है। काठ मंडी रोड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने किया था। इसके निर्माण कार्य व गुणवत्ता पर सवाल उठे थे तो बीते दिनों ही विभाग द्वारा इसके सैंपल लिए गए। वहीं इस रोड का निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आमजन भी रखें नजर
जब भी आमजन के घर के आगे से कोई रोड बन रहा हो तो उस पर नजर रखें। ताकि घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग न होने पाए। अगर निर्माण सामग्री में कोई कमी हो तो अधिकारियों को या मुझे शिकायत कर सकते हैं।
- विनोद भयाना, विधायक

शहर में नगर परिषद विधायक की कोठी से चलता है। वहीं से टेंडर लगते हैं। हमने तो इस रोड के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया था। न ही इस रोड के निर्माण कार्य के शुरू होने की मुझे कोई सूचना थी।

- विनोद सिंगला, पार्षद प्रतिनिधि

हमने पूछा था इस रोड का नारियल कब फोड़ोगे
हम इस रोड को बनाने के लिए दो साल से मांग कर रहे थे। इसके लिए परिषद के अधिकारियों, चेयरमैन व विधायक से मिले थे। बीते वर्ष जून महीने में हमने विधायक को कहा था कि इस रोड का नारियल कब फोड़ोगे। तब उन्होंने कहा था कि अगस्त तक इसका नारियल फोड़ देंगे, लेकिन इसका काम अब जाकर शुरू हुआ है।
- दिलबाग जाखड़, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed