फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The lover got divorced from the husband on the pretext of marriage, later retracted

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पति से करवाया तलाक, बाद में मुकरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The lover got divorced from the husband on the pretext of marriage, later retracted
बरवाला। शहर निवासी एक महिला से एक युवक ने पहले उसके साथ संबंध बनाए और फिर उसे शादी करने झांसा देकर पति से तलाक भी करा दिया। लेकिन, अब आरोपी ने महिला के बजाय किसी और से शादी कर ली है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका विवाह सात साल पहले राजस्थान में हुआ था। उसका शादी से पहले एक युवक से प्रेम संबंध था। युवक ने प्रेम का दिखावा करते हुए उससे शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में झांसे में लेकर पति से तलाक करा दिया। महिला के अनुसार दो वर्ष पूर्व उसने अपने पति से तलाक ले लिया। भरण पोषण के लिए मिले चार लाख 30 हजार रुपये व जेवरात प्रेमी ने ले लिए। गत माह 28 सितंबर को पता चला कि प्रेमी मोहन सैनी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। जब वह 30 सितंबर को मोहन के घर गई तो वहां उसके घरवाले मौजूद थे। महिला का आरोप है कि मोहन के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed