{"_id":"68f2a4675eef05fb30066c5a","slug":"the-list-of-failures-is-long-the-government-should-introspect-instead-of-celebrating-bhupinder-singh-hooda-hisar-news-c-21-hsr1020-732326-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामियों की सूची लंबी, जश्न की बजाय आत्ममंथन करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामियों की सूची लंबी, जश्न की बजाय आत्ममंथन करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की पत्नी की
हिसार। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर कहा कि सरकार की नाकामियों की सूची इतनी लंबी है कि उसे जश्न मनाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। प्रदेश में आज किसान, युवा, व्यापारी और कर्मचारी सभी वर्ग परेशान हैं, जबकि सरकार उत्सव मना रही है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को सेक्टर-15 हिसार में पूर्व मंत्री स्व. जसवंत सिंह की धर्मपत्नी स्व. सुशीला देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान आज मंडियों में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। सरकारी एजेंसियां नमी और खराब दाने का बहाना बनाकर धान के एमएसपी से 400-500 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले साल और इस साल जनवरी में हुई भारी बरसात से फसलों को नुकसान का अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। अगस्त-सितंबर की बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी भी पूरी नहीं की गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। जिस पुलिस बल पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अब खुद को असहाय महसूस कर रहा है। बड़े पुलिस अधिकारी आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस मौके पर ऑल इंडिया सैनी समाज सेवा मंडल के जिला संरक्षक प्रदीप सैनी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।