फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The level of pollution in the city's air became satisfactory on the 16th day

Hisar News: 16वें दिन शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर हुआ संतोषजनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
The level of pollution in the city's air became satisfactory on the 16th day
हिसार दिनभर छाए रहे बादल कैमरी रोड के ओवर ब्रिज से गुजरते वाहन चालक। संवाद
हिसार।
विज्ञापन

आखिरकार 16वें दिन शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) संतोषजनक हुआ। सोमवार को शहर में रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी व हवाओं की गति बढ़ने से प्रदूषण से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की माने तो 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से फिर से मौमस में बदलाव आएगा।
बता दें कि दिवाली की रात हुई आतिशबाजी व पराली जलाने के कारण 13 नवंबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया था, जो यह दर्शाता है कि हवा में प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है। इसके बाद से यह 200 के ऊपर बना हुआ था। चूंकि बारिश या तेज हवाएं ही इससे राहत दिला सकती हैं। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी व तेज हवाओं से इसमें गिरावट आई और 307 से 179 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह मौसम हुआ साफ, शाम को फिर बादल छाए
सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस कारण से जल्द ही खिली हुई धूप निकल आई। हालांकि साथ में तेज हवा भी चलने लगी। इस दौरान हवाओं की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि दोपहर बाद फिर से बादल छाने शुरू हो गए और शाम तक आसमान में फिर से बादल छाए गए। सोमवार रात तक बालसमंद एरिया में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन व रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
इस दौरान दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। जबकि बालसमंद में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। बालसमंद में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed