फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The level of education of the students of Hisar in the country will be tested through examination.

Hisar News: परख परीक्षा से परखा जाएगा देश में हिसार के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर

Sun, 01 Dec 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 01 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
The level of education of the students of Hisar in the country will be tested through examination.
हिसार। देश में म्हारे हरियाणा व हिसार के विद्यार्थी पढ़ाई में किस पायदान पर है। यह रिपोर्ट कार्ड नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी तैयार करेगी। खास बात है कि हर राज्य व हर जिले को रैंक भी मिलेगा, जिससे पता चल सकेगा कि पढ़ाई के क्षेत्र में कौन सा राज्य व कौन सा जिला किस पायदान पर है। इसके लिए 4 दिसंबर को पूरे देश में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 परीक्षा होनी है, जिसकी ओवरऑल मॉनिटरिंग नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी करेगी।
विज्ञापन

इसी संदर्भ में सोमवार को मौलिक व सीनियर सेकेंडरी निदेशक तमाम डीईओ-डीईईओ से वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे। बता दें कि जिले स्तर पर 94 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी परख परीक्षा देंगे। जिनमें कक्षा तीसरी, छठी व नौंवी के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिसमें उपरोक्त कक्षा के विद्यार्थी भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक शास्त्र व पर्यावरण विषय की परीक्षा देंगे। जिसका परिणाम करीब 5 से 6 माह के अंतराल में आएगा। जिसे नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी की ओर से विषयानुसार रैंक के हिसाब से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


मात्रश्याम डाइट को साैंपी जिम्मेदारी
मात्रश्याम डाइट को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे फील्ड इन्वेस्टीगेटर को परख परीक्षा को लेने के लिए ट्रेनिंग देगी। सीबीएसई के विशेषज्ञ भी इस प्रशिक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वे स्कूलों में जाकर परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को जांचेंगे। साथ ही ओएमआर शीट को लेकर रिर्सोस कलेक्शन सेंटर में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर राज्य से लेकर जिले को मिलेगी रैंक
2025 में नेशनल एचिवमेंट टेस्ट होना है, जिसमें कक्षा 3, 6 व 9 के विद्यार्थियों की भाषा, गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र व पर्यावरण विषय में परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद देश के हर राज्य से लेकर प्रति जिले को रैंक दी जाएगी। इसके बाद संबंधित राज्य व जिले के लिए उपयुक्त खामियों पर रिपोर्ट तैयार कर नई योजनाएं धरातल पर लागू की जाएगी।

शिक्षक भी देंगे स्कूल की सुविधाओं से जुड़े सवालों के जवाब
शिक्षकों को फार्म दिए जाएंगे, जिसके तहत उनसे कार्यस्थल स्कूलों की सुविधाओं से लेकर ढांचे पर सवाल किए जाएंगे। जिनका हल शिक्षकों को ही करना होगा। ताकि शिक्षा मंत्रालय को पता लग सकें कि किस ब्लॉक, किस जिले, किस राज्य में कौन सी समस्या अधिक है और किन योजनाओं के तहत समस्याओं के हल किए जा सकते हैं। जबकि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के तहत परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट दी जाएगी, जिसके अंदर ही प्रश्न पूछे जाएंगे। नई दिल्ली स्थित एनसीआरटी की ओर से प्रश्न तैयार किए गए हैं।


परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के तहत देश के हर राज्य से लेकर जिले को पढ़ाई के क्षेत्र में रैंक दिया जाएगा। पूरा रिपोर्ट कार्ड नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी की ओर से तैयार किया जाएगा। करीब 6 माह में इसका परिणाम आएगा। कक्षा 3, 6 व 9 के सरकारी व निजी स्कूल के 30-30 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जोकि रेंडमली होगा। - रजत बामल, प्रोजेक्ट को-ओर्डिनेटर, डाइट मात्रश्याम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed