फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The land of Hansi will beam with pride; the Chief Minister will hoist the Tricolour.

Hisar News: गौरव से मुस्कुराएगी हांसी की धरा, मुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा

Sat, 15 Aug 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 15 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The land of Hansi will beam with pride; the Chief Minister will hoist the Tricolour.
हांसी में मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत करते विधायक विनोद भयाना। स्रोत : प्रशासन
हांसी। नवगठित जिले की पहचान के साथ गौरवमयी हुई हांसी की माटी इस बार स्वतंत्रता दिवस का एक नया सवेरा देखने जा रही है। स्वाधीनता के इस पावन उत्सव को भव्य रूप देने के लिए नेहरू मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय सज-धज कर तैयार है। शनिवार को राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

नया जिले बनने के बाद हांसी के इस पहले जश्न-ए-आजादी समारोह को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है और मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य किला बना दिया गया है। जिले में 7 स्थायी नाकों के अलावा कई अस्थायी नाके लगाए गए है। 1000 से अधिक कर्मचारियों पर सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। जींद सहित आस पास के विभिन्न जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है।
विज्ञापन


नगराधीश हिमांशु चौहान और डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। जिला बनने के बाद पहली हो रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रशासन के साथ शहरवासियों में भी खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर की सड़कों और चौकों को तिरंगामय किया जा रहा है। जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए हैं और सड़क किनारे रंग-रोगन जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर बैनर लगाए हैं।


बारिश हुई तो नई अनाज मंडी में वैकल्पिक व्यवस्था :
बारिश की संभावना को देखते हुए नई अनाज मंडी के शेड को वैकल्पिक आयोजन स्थल बनाया गया है। मुख्य समारोह राजकीय महाविद्यालय में होगा जबकि बारिश की स्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम नई अनाज मंडी में आयोजित किए जाएंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
-8:58 बजे — मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।
-9:00 बजे — ध्वजारोहण होगा। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज और परेड का निरीक्षण करेंगे।
-9:15 बजे — मुख्यमंत्री समारोह को संबोधित करेंगे।
-9:30 बजे — मार्च पास्ट होगा।
-9:35 बजे — स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा।
-9:50 बजे — सामूहिक पीटी कार्यक्रम होगा।
-10:20 बजे — सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
-10:35 बजे — प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
-समापन — राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न होगा।

हांसी पहुंचे सीएम, विधायक-अधिकारियों ने किया स्वागत
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार शाम हांसी पहुंचे। मुख्यमंत्री के हांसी पहुंचने पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में हांसी के विधायक विनोद भयाना, जिलाधिकारी राहुल नरवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

विधायक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हांसी की ऐतिहासिक धरती पर राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिले के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, भाजपा नेता सुरेंद्र पूनिया, उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, उप जिलाधिकारी राजेश खोथ सहित जिला प्रशासन के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed