फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The journey became easy with the bond of Rakhi; 26,000 women passengers traveled for free.

Hisar News: राखी की डोर संग सफर हुआ आसान, 26 हजार महिला यात्रियों ने किया मुफ्त सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The journey became easy with the bond of Rakhi; 26,000 women passengers traveled for free.
बस स्टैंड पर रक्षा बंधन के दिन उमड़ी यात्रियों की भीड़। 
हिसार। राखी की डोर संग बहनों का सफर इस बार आसान रहा। रक्षा बंधन पर हरियाणा सरकार की ओर से दी गई मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाते हुए हिसार रोडवेज डिपो की बसों में दो दिनों में करीब 26 हजार महिला यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए थे। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बस स्टैंड और रूटों पर भीड़ कुछ कम रही, लेकिन डिपो प्रबंधन दोनों दिन व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट रहा।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, हिसार-सिरसा और हिसार-दिल्ली रूट पर यात्रियों का सबसे अधिक दबाव रहा। सिरसा, फतेहाबाद, अग्रोहा के अलावा महम, रोहतक और बहादुरगढ़ जाने वाली बसों में भी महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रूटों पर भी महिलाओं की अच्छी भीड़ रही। महिलाओं के साथ उनके 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिला। भिवानी, जींद और चंडीगढ़ रूटों पर भी महिला यात्रियों की अच्छी-खासी आवाजाही रही।

100 से अधिक बसें रूट पर लगाईं

यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए हिसार रोडवेज प्रशासन ने पहले ही कार्ययोजना तैयार कर ली थी। सामान्य दिनों के मुकाबले 100 से अधिक बसें रूट पर लगाई गईं। बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग स्टाफ और काउंटर गाइड तैनात किए गए। बसों का समयबद्ध संचालन और महिला यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सीट उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों ने खुद व्यवस्था संभाली।

हरियाणा सरकार कई सालों से रोडवेज बसों में रक्षा बंधन पर मुफ्त सफर की सुविधा दे रही है। इससे महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। महिलाएं पहले दिन ही राखी बांधने के लिए अपने भाइयों के पास पहुंच रही हैं।

- सुमन रानी, महिला यात्री

रोडवेज बसों में सफर मुफ्त करना तो ठीक है, लेकिन इन दो दिनों में भीड़ के अनुसार बसों की संख्या पर्याप्त नहीं होती। 100 बसों की संख्या भी कम है। सरकार को रोडवेज बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए।

- गीता देवी, महिला यात्री।

इस बार प्राइवेट बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर नहीं मिला। यह गलत है। सरकार के नियमों को प्राइवेट बसों में भी लागू करना चाहिए था। प्राइवेट बस संचालक कई जगह मनमर्जी भी चलाते हैं।


- कमलेश रानी, महिला यात्री।

रक्षा बंधन पर दो दिनों तक 100 से अधिक बसें हिसार डिपो प्रशासन की ओर से चलाई गईं। इन बसों में करीब 25-26 हजार महिलाओं ने मुफ्त सफर का लाभ लिया। वीरवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक मुफ्त सफर की सुविधा रही।

- रघुबीर सिंह, संस्थान प्रबंधक, हिसार बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article