फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The girl who committed suicide died during treatment, case registered against 14

Hisar News: फंदा लगाने वाली युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, 14 पर केस दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 15 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
The girl who committed suicide died during treatment, case registered against 14
हिसार। मिलगेट के आदर्श नगर निवासी रेखा ने 6 जून को पंखे से चुन्नी के जरिये फंदा लगा लिया था। गंभीर हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचाराधीन रेखा ने वीरवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर की 60 वर्षीय कैलाश देवी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 6 जून को वह घर पर मौजूद थी। रात करीब दस बजे घर पर राहुल, सचिन, रामू, अंकित और 9-10 अन्य युवक आए। एक युवक कहने लगा कि आपके पति अंसीलाल के फोन से उसकी बहन के पास गलत मैसेज आए हैं। अंसीलाल को ढूंढ़ने के लिए युवक घर के अंदर घुस आए और बेटी रेखा को धमकाया। इस पर रेखा ने कमरे में जाकर पंखे पर चुन्नी के जरिये फंदा लगा लिया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटी ने अंकित, राहुल, सचिन, रामू और 9-10 अन्य युवकों द्वारा धमकाने से भयभीत होकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed