फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The game of illegal parking in exchange for money has been exposed in the auto market.

Hisar News: ऑटो मार्केट में पैसों के बदले अवैध पार्किंग का खेल उजागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The game of illegal parking in exchange for money has been exposed in the auto market.
 औॅटो मार्केट में दुकानदारों से बातचीत करते अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा। - फोटो : 1
हिसार। ऑटो मार्केट में पैसों के बदले वाहनों की अवैध पार्किंग करवाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतें निगम प्रशासन तक पहुंची तो नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

नगर निगम के ऑफिस सहायक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि ऑटो मार्केट के गेट नंबर 3 पर अवैध पार्किंग की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान गेट पर बने कमरे से रजिस्टर और अन्य सामान जब्त किया गया। रजिस्टर की जांच में खुलासा हुआ कि अवैध पार्किंग के नाम पर प्रति वाहन 20 रुपये से 200 रुपये तक वसूले जा रहे थे। मामला जब अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक दिया समय
अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा गुरुवार को नई ऑटो मार्केट भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधान सुभाष बड़गुर्जर, मार्केट के मिस्त्रियों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले सप्ताह तक मार्केट से सभी प्रकार का अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त हो जाना चाहिए।प्रधान सुभाष बड़गुर्जर ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed