{"_id":"6994943a3549f63f960dea4d","slug":"the-flame-of-awareness-against-drug-addiction-was-kindled-in-the-nss-camp-hisar-news-c-21-hsr1020-813432-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एनएसएस शिविर में जागी नशे के खिलाफ चेतना की ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एनएसएस शिविर में जागी नशे के खिलाफ चेतना की ज्योति
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात-दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार की शुरुआत सामूहिक गायन व योगाभ्यास के साथ हुई। स्वयंसेवकों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से योग सत्र आयोजित किया गया।
दिनभर की गतिविधियों में नशा मुक्ति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता व प्रस्तुतीकरण शामिल रहे, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। इन गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य दलवीर सिंह गिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और एनएसएस जैसी योजनाएं उनमें अनुशासन, सेवा भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की नशा मुक्त टीम भी शिविर में पहुंची। टीम के एएसआई राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहकर लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष देवी व संदीप कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, शिव कुमार व डॉ. संजय पपोसा आदि माैजूद रहे।