फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The first single door AC bus reached Hisar depot will have longer seats.

Hisar News: हिसार डिपो पहुंची पहली सिंगल डोर वाली एसी बस में लंबी होंगी सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
The first single door AC bus reached Hisar depot will have longer seats.
हिसार। वर्कशॉप में खड़ी एसी बस।
हिसार। यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उनका सफर सुहाना और सुगम होगा। हिसार डिपो में एक एसी बस पहुंच चुकी है। जल्द ही 9 और बसें पहुंचेंगी। रोडवेज ने एसी बसों को लंबे रूट पर दौड़ाने का प्लान तैयार किया है। एसी बसें दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम सहित लंबे रूटों पर दौड़ेंगी। खास बात है कि इन बसों की सीट सामान्य बसों से लंबी होंगी। ऐसे में यात्रियों को बैठने में आसानी होगी। इस बस में सिंगल खिड़की है। सामान्य बसों से इस बस की लंबाई एक मीटर लंबी है। इनमें यात्रियों के लिए 52 सीटें हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि प्रथम चरण में हिसार डिपो को 10 एसी बसें मिलनी हैं। इनमें से एक बस पहुंच चुकी हैं। दो से तीन दिन में 2-3 बसें और पहुंच जाएगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में 10 बसें हिसार डिपो पहुंच जाएगी। एसी बसें बीएस-6 मॉडल की है। इन बसों में किराया भी ज्यादा होगा। हालांकि किराया मुख्यालय से ही फाइनल होगा। एसी बसों में ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा रहेगी। गर्मियों में ठंडक तो सर्दियों में हीटर का काम करेगी। अब रोडवेज की ओर से कागजी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को एसी बस की सुविधा मिल सके। उल्लेखनीय है कि अभी तक हिसार डिपो के पास एक भी एसी बस की सुविधा नहीं थी। कई बार यात्री भी एसी बसों को लेकर रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


एक एसी बस डिपो पहुंच चुकी है। दो से तीन दिन में हमें और बसें मिल जाएंगी। यात्रियों काे लंबे रूट पर एसी बसों की सुविधा मिलेगी। एसी बसें सर्दियों में हीटर का काम भी करेगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोडवेज को मिलनी हैं 50 ई-बसें
रोडवेज को 50 इलेक्ट्रिक बसें भी मिलनी हैं। हालांकि इन बसों की फाइल अभी मुख्यालय स्तर पर अटकी हुई है। इन बसों को ऑटो की तर्ज पर ही शहर में दौड़ाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण रूटों पर भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल का कहना है कि हमें पहले चरण में 50 बसें मिलनी हैं। इस बारे में मुख्यालय बातचीत कर स्टेटस जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed