{"_id":"5f3ad5298ebc3e0744094bf7","slug":"the-family-deny-to-lift-the-body-until-the-arrest-of-the-accused-hisar-news-rtk569183678","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक के परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक के परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
विज्ञापन
The family deny to lift the body until the arrest of the accused
- फोटो : Hisar
लाडवा गांव में हमले के दौरान दम तोड़ने वाले जगदीश के परिजन सोमवार को नागरिक अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस को कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अस्पताल से शव नहीं उठाएंगे। हंगामा बढ़ता देख डीएसपी नारायणचंद भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर मंगलवार 12 बजे तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर सभी ग्रामीण अस्पताल पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जगदीश करीब आठ वर्ष पूर्व शराब ठेकेदारी में हिस्सेदार था और उन्हीं ठेकेदारों की ओर से उस पर हमला करवाया गया है।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि गांव लाडवा में कुछ लोगों पर कार सवार कुछ युवकों ने हथियारों से हमला कर दिया था। इस दौरान लाडवा वासी जगदीश ने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर आत्माराम, नवीन, कुलदीप व अन्य के खिलाफ धारा 302, 341, 323, 149, 147 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लाडवा निवासी सतबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह व उसका भाई जगदीश, चाचा राम सिंह व भतीजा दिनेश हर रोज की तरह रविवार को भी खेतों में घूमने जा रहे थे। जब वे कब्रिस्तान के पास दाहिमा रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक छोटी गाड़ी आई और वहां टी-पॉइंट पर पहले से खड़ी गाड़ी के पास रुकी। इसके बाद दोनों गाड़ियां उनके पास पहुंचीं। दोनों गाड़ियों में से आत्माराम, अनिल, नवीन, कुलदीप सहित करीब 10 युवक हथियारों सहित उतरे और उन पर हमला कर दिया। सतबीर ने बताया कि जब वह जगदीश को बचाने लगे तो उन पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
यह बोले डीएसपी
डीएसपी नारायणचंद ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए-1, 2, एवीटी टीम और एसएचओ की टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नागरिक अस्पताल में बैठे मृतक जगदीश के परिजनों व ग्रामीणों को समझाते डीएसपी नारायणचंद।- फोटो : Hisar