फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The examinees followed the corona guideline but the VC inspected the examination without wearing a mask

परीक्षार्थियों ने किया कोरोना गाइडलाइन का पालन लेकिन वीसी ने बिना मास्क लगाए किया परीक्षा का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The examinees followed the corona guideline but the VC inspected the examination without wearing a mask
एचएयू में मास्क लगाकर परीक्षा देते परीक्षार्थी व और बिना मास्क लगाए हुए परीक्षा केंद्र का निरीक? - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में रविवार को विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा के सभी केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया गया। सभी परीक्षार्थियों ने मास्क पहनकर परीक्षा दी। वहीं एचएयू के अधिकारियों व स्टाफ पर यह नियम लागू होते नजर नहीं आया। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने आए खुद एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के अतिरिक्त हिसार शहर के 7 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में कुल 4150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया था। परीक्षा के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की गई। दाखिले के लिए 4775 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन किया था। विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव डॉ. एसके महता व ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

इन कोर्सों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय कोर्स, बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स, एमएससी एग्रीकल्चर, एमटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व एमएससी गृह विज्ञान के लिए आयोजित की गई है। इसमें कुल 4775 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की करीब 87 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोर्स के लिए इतने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
एमएससी एग्रीकल्चर में कुल 439 परीक्षार्थियों, एमएससी होम साइंस में 69 परीक्षार्थियों, एमटैक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 9 परीक्षार्थियों, बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय कोर्स के लिए 3385 परीक्षार्थियों और बीएफएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स के लिए 248 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने उम्मीदवारों व उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे उपरोक्त स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट एडमिशन डॉट एचएयू डॉट इन और एचएयू डॉट एसी डॉट इन पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed