{"_id":"6aad86017c607413ff040334","slug":"the-electricity-system-will-be-brightened-with-new-power-stations-33-kv-substations-started-in-hau-sector-16-17-and-mirzapur-providing-relief-to-over-40000-people-hisar-news-c-21-hsr1020-954543-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नए बिजलीघरों से रोशन होगी बिजली व्यवस्था, एचएयू, सेक्टर 16-17 और मिर्जापुर में 33 केवी बिजलीघर शुरू, 40 हजार से अधिक आबादी को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नए बिजलीघरों से रोशन होगी बिजली व्यवस्था, एचएयू, सेक्टर 16-17 और मिर्जापुर में 33 केवी बिजलीघर शुरू, 40 हजार से अधिक आबादी को राहत
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर में एचएयू और सेक्टर 16-17 और ग्रामीण क्षेत्र में मिर्जापुर 33 केवी बिजलीघर शुरू कर दिए हैं। तीनों पावर हाउस से 40 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। नए बिजलीघरों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।
इन क्षेत्रों में लंबे समय से ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। नए बिजलीघर शुरू होने से पुराने फीडरों पर लोड कम होगा। इससे ट्रिपिंग और घोषित-अघोषित बिजली कटों में भी कमी आने की उम्मीद है।
एचएयू बिजलीघर से एचएयू कैंपस के अलावा प्रीति नगर, प्रेम नगर, चंदननगर, संजय नगर और मलिक चौक के आसपास की कॉलोनियों को बिजली आपूर्ति मिलेगी। सेक्टर 16-17 बिजलीघर से सेक्टर के अलावा अमनदीप कॉलोनी, महेश नगर और सेक्टर 16-17 से सातरोड के बीच के क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
मिर्जापुर पावर हाउस से फिलहाल मिर्जापुर गांव को जोड़ा गया है। करीब दो महीने बाद गांव खोखा, खरकड़ी, नियाणा, रायपुर और शिकारपुर के उपभोक्ताओं को भी इससे जोड़ा जाएगा।
इन दोनों शहरी बिजलीघरों की कमीशनिंग कई दिन पहले हो चुकी थी। स्टाफ की कमी के कारण इन्हें शुरू नहीं किया जा सका था। अब तीनों बिजलीघरों में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इसके बाद इन्हें चालू कर दिया गया है।
-- -
एचएयू, सेक्टर 16-17 और गांव मिर्जापुर में बनाए गए बिजली घरों को शुरू कर दिया गया है। वहां स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। - अविनाश यादव, एसई, हिसार सर्कल, डीएचबीवीएन।