{"_id":"6a4bf61ece71790d0f042d05","slug":"the-electricity-crisis-has-deepened-consumption-crossed-one-crore-units-demand-increased-by-40-due-to-heat-and-crop-sowing-hisar-news-c-21-hsr1020-905148-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली संकट गहराया...एक करोड़ यूनिट पार पहुंची खपत, गर्मी और फसलों की बिजाई के कारण 40% मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली संकट गहराया...एक करोड़ यूनिट पार पहुंची खपत, गर्मी और फसलों की बिजाई के कारण 40% मांग बढ़ी
विज्ञापन
हिसार। जिले में धान और अन्य फसलों की बिजाई के सीजन के गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। पिछले 10 दिन में बिजली खपत लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर 90 हजार यूनिट 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार यूनिट तक पहुंच गई है जिससे हिसार सर्कल में बिजली संकट गहरा गया है। सोमवार को 11 केवी और 33 केवी फीडरों पर एक से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान 11 केवी स्तर पर चार ब्रेकडाउन दर्ज किए गए जबकि 33 केवी पर पांच फीडर प्रभावित हुए। कुल 16 फीडरों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर, ट्रांसमीटर और क्वायल गर्म होकर फॉल्ट बढ़ा रहे हैं। इसका सीधा असर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे कई फीडरों पर लगातार ब्रेकडाउन की स्थिति बनी हुई है।
मसूदपुर सब-स्टेशन के दत्ता फीडर पर रही 4 घंटे बिजली ठप :
11 केवी फीडरों में सबसे लंबा ब्रेकडाउन मसूदपुर सब-स्टेशन के दत्ता फीडर पर दर्ज किया गया, जहां करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे दत्ता और गुराना गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश मामलों में जंपर टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई जबकि एक मामले में कंडक्टर टूटने के कारण फॉल्ट आया।
विज्ञापन
-- -- --
फाॅल्ट ठीक करने में कर्मचारी पड़ रहे कम :
बिजली निगम की तकनीकी टीमों के लिए फाॅल्ट ठीक करना चुनौती बना हुआ है। दिन में दोपहर के समय व रात के समय अचानक लोड बढ़ने से फाॅल्ट हो रहे है। अचानक एक बाद एक शिकायत मिलने पर समय पर पहुंचना व फाॅल्ट ठीक करने में निगम कर्मचारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। इन फाॅल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारी भी कम पड़ रहे है।
-- -- -
वर्जन :
डीएचबीवीएन की तकनीकी टीमों ने फॉल्ट दूर कर सभी प्रभावित फीडरों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। नियमित रखरखाव और निगरानी भी बढ़ाई गई है ताकि बिजली कटों से बचा जा सके।
-- सुशील कुमार, इंचार्ज कंट्रोल रूम, बिजली निगम, हिसार।