फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The elder brother of a young man who had an interracial love marriage was shot dead

अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक के बड़े भाई की गोली मार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The elder brother of a young man who had an interracial love marriage was shot dead
अग्रोहा (हिसार)। खासा महाजन गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक के बड़े भाई कृष्ण (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आठ लोगों के विरुद्ध हत्या के मामले में केस दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में खासा महाजन निवासी भरत सिंह ने बताया कि गुजर जाति से संबंध रखते हैं। पांच भाइयों में उनके सबसे छोटे भाई की वर्ष 2012 में मृत्यु हो चुकी है। चारों भाई खेत में मकान बनाकर रहते हैं। उनका भाई कृष्ण खेती बाड़ी के साथ गांव में ही आटा चक्की भी चलाता था। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में कपास की चुगाई कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे परिवार के सभी सदस्य इकट्ठे बैठकर खेत में चाय पी रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी डूल्ट निवासी सत्यवान ने मेरे भाई कृष्ण की कमर में पीछे से गोली मार दी। अचानक शोर सुनकर सभी घबरा गए। हमने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली लगने से कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कृष्ण को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कृष्ण के शव को कब्जे में ले लिया। कृष्ण शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें चार साल की लड़की व ढाई साल का लड़का है।
विज्ञापन

साजिश के तहत कराई हत्या...
भरत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव का भाल सिंह उनके परिवार के लोगों से रंजिश रखता है। उसके सबसे छोटे भाई रोहताश ने करीब सवा साल पहले अनुसूचित जाति के वर्ग की युवती से प्रेम विवाह किया था, तब से उस जाति के यह लोग रंजिश रख रहे हैं। साजिश के तहत उसके भाई की हत्या कराई गई है। वह लोग कृष्ण को लगातार हत्या की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को हिसार के सामान्य अस्पताल में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के भाई भरत सिंह की शिकायत पर ढाणी डूल्ट निवासी सत्यवान, खासा महाजन निवासी बीर सिंह, लाला राम, उसके दो बेटे, खैरमपुर निवासी कालूराम सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र सिंह , थाना प्रभारी, अग्रोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed