{"_id":"62b219334ab1a40bfc545838","slug":"the-effect-of-western-disturbance-will-remain-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: आज रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 23 से 28 तक मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: आज रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 23 से 28 तक मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान
Wed, 22 Jun 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:47 AM IST
सार
इस दौरान वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देंगी, मगर आने वाले दिनों में लू नहीं चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 22 जून दोपहर तक रहेगा। इसके बाद यह कमजोर हो जाएगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 23 से 28 जून से बीच संपूर्ण इलाके में मौसम साफ, गरम व शुष्क हो जाएगा। संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देंगी, मगर आने वाले दिनों में लू नहीं चलेगी।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से रात और मंगलवार को उत्तरी हरियाणा के हिस्सों, दिल्ली व एनसीआर में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हालांकि इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में कम रहा।
विज्ञापन
अभी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय है, जिसके असर से बुधवार अल सुबह इन इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। वर्तमान मौसम प्रणाली से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 30 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में बारिश का आंकड़ा
- नरवाना (जींद) 60.0 एमएम
- रानियां (सिरसा) 40.0 एमएम
- फतेहाबाद 38.0 एमएम
- उकलाना (हिसार) 30.0 एमएम
- आदमपुर (हिसार) 30.0 एमएम
- टोहाना (फतेहाबाद) 25.0 एमएम
- सिरसा 24.0 एमएम
- जाखल मंडी (फतेहाबाद) 22.0 एमएम
- पंचकूला 21.5 एमएम
- रतिया (फतेहाबाद) 18.0 एमएम
- डबवाली (सिरसा) 13.5 एमएम
- मोरनी (पंचकूला) 10.5 एमएम
- जींद 10.5 एमएम
- यमुनानगर 10.0 एमएम
- कलायत (कैंथल) 10.0 एमएम।
- कैंथल 5.5 एमएम।
- नारायणगढ़ (अम्बाला) 5.0 एमएम
- महेन्द्रगढ़ 4.7 एमएम
- कौल (कैथल) 1.5 एमएम
- कुरुक्षेत्र 1.0 एमएम
- बावल (रेवाड़ी) 0.5 एमएम
- बालसमंद (हिसार) 0.5 एमएम
- अम्बाला 0.3 एमएम
- हिसार 0.2 एमएम
नोट : ये बारिश का आंकड़ा सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक का है।