फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The divisional commissioner reached the fleet rehearsal and gave instructions to the protocol officers

Hisar News: फ्लीट रिहर्सल में पहुंचीं मंडलायुक्त ने प्रोटोकॉल अधिकारियाें को को दिए निर्देश

Sat, 22 Apr 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The divisional commissioner reached the fleet rehearsal and gave instructions to the protocol officers
हिसार। एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेते डीसी व एसपी।
हिसार। राष्ट्रपति के हिसार दौरे को लेकर शनिवार को मंडलायुक्त व एडीजीपी ने भी सुरक्षा, प्रोटोकॉल तथा फ्लीट रिहर्सल का निरीक्षण किया। इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर एचएयू गेट व कार्यक्रम स्थल तक की सभी तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने प्रोटोकॉल अफसराें व एडीजीपी ने सुरक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले फ्लीट रिहर्सल के दौरान राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों की सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों की जांच की गई। रिहर्सल में मंडल आयुक्त गीता भारती, रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त उत्तम सिंह व एसपी गंगा राम पूनिया सहित अन्य आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी भी शामिल हुए। उपायुक्त उत्तम सिंह ने प्रोटोकोल अधिकारियों को राष्ट्रपति व राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों तथा उच्चाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहने व सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। फ्लीट रिहर्सल में यातायात प्रबंधों, आयोजन स्थल तक यात्रा में लगने वाले समय तथा सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। इसके बाद एचएयू परिसर, आईजी ऑडिटोरियम, फैकल्टी हाउस, महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे तथा शहर के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा प्रबंधों व व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा गया।
विज्ञापन

एडीजीपी ने सुरक्षा अधिकारियों को ब्रीफ किया
शनिवार को एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने इस कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाए गए जवानों व अफसरों को भी संबोधित किया। उन्होंने सभी को अपने ड्यूटी के स्थान पर पुरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। एसपी गंगाराम पूनिया ने सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी हिदायत दी। फाइनल रिहर्सल रविवार को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर एसीयूटी नरेंद्र कुमार, एसडीएम जयबीर यादव, अश्वीर नैन, डॉ. जितेंद्र अहलावत, सीटीएम राजेश खोथ, सीईओ जिला परिषद प्रीतपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के लिए दिल्ली से मंगाई गई खास कुर्सी
कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रपति के लिए खास कुर्सी दिल्ली से मंगाई गई है। इस कुर्सी में पीछे अशोक स्तंभ का चिह्न लगा हुआ है। ऑडिटोरियम हॉल के मुख्य गेट को फूलों से सजाया गया है। इसके लिए खास तौर पर ताजे फूल मंगाए गए हैं। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि महामहिम के स्वागत के लिए भी खास तौर पर गुलदस्ता तैयार कराया गया है।


फैकल्टी हाऊस में चल रही है भोजन की तैयारी
राष्ट्रपति के एक घंटे पहले हिसार पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए फैकल्टी हाऊस के कैंटीन में भोजन का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रपति भवन के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार यहां की कैंटीन में भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed