{"_id":"6a4ea76a4170d81594013ac3","slug":"the-deputy-commissioner-accompanied-by-officials-went-to-the-field-and-inspected-drainage-arrangements-hisar-news-c-21-hsr1020-906659-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अफसरों संग फील्ड में उतरे डीसी, ड्रेन की सफाई, तटबंधों की मजबूती परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अफसरों संग फील्ड में उतरे डीसी, ड्रेन की सफाई, तटबंधों की मजबूती परखी
विज्ञापन
घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन के मुहानों और सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते उपायुक्त महेंद्र पाल। स्रो
- फोटो : 1
हिसार। मानसून सीजन के दौरान संभावित जलभराव के लिए उपायुक्त बुधवार को तमाम अधिकारियों को लेकर फील्ड में उतरे। उन्होंने अधिकारियों को साथ लेकर घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ड्रेन की सफाई के कार्य का ब्योरा लिया। डीसी ने कहा कि तटबंधों की एक बार फिर से जांच करें जहां पर कमजोर दिखे उस पर मिट्टी डालें।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने गांव देवा, टोकस, पातन, आर्य नगर, शाहपुर सहित घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन के दोनों ओर स्थित गांवों का निरीक्षण किया। ड्रेन की सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है। तटबंधों को मजबूत किया गया है। उन्होंने मुहानों को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए ताकि भारी वर्षा की स्थिति में जल निकासी सुचारु बनी रहे।
उन्होंने ड्रेन की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ड्रेन के समीप स्थित गांवों के जोहड़ों एवं तालाबों को भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रखा जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग जल निकासी के लिए किया जा सके।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा जलभराव की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।