फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The daughter was not found... The victim couple left for Chandigarh on foot with their sons, 10 km. walked and stayed overnight

Hisar News: नहीं मिली बिटिया... पीड़ित दंपती बेटों के साथ चंडीगढ़ के लिए पैदल निकला, 10 किमी. चलकर किया रात्रि ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The daughter was not found... The victim couple left for Chandigarh on foot with their sons, 10 km. walked and stayed overnight
चंडीगढ़ पैदल जाते दंपती और उनके बच्चे। 
हिसार। करीब पांच माह से लापता बिटिया की तलाश के लिए सीएम तक फरियाद लगा चुका पीड़ित परिवार ने सोमवार दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के लिए पद यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

लापता किशोरी हर्षिता के पिता सुनील सोनी, पत्नी व दो बेटों के साथ करीब 10 किलोमीटर चलकर सिरसा बाईपास स्थित रविदास धर्मशाला पहुंचे और रात्रि ठहराव किया। यहां से मंगलवार सुबह आगे की यात्रा पर निकलेंगे।
लघु सचिवालय के बाहर धरना छोड़कर पदयात्रा पर निकले सुनील सोनी ने बताया कि वे पहले अंबाला मंत्री अनिल विज और इसके बाद चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर धरना देंगे। इसके बाद भी बिटिया का सुराग नहीं लगा तो चंडीगढ़ से पैदल ही दिल्ली कूच करेंगे। पीड़ित परिवार ने बताया कि 29 सितंबर 2024 को सुबह बेटी घर से लापता हुई थी। पुलिस से लेकर मंत्रियों से गुहार लगाने के बाद सीएम से मिले।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि सीएम के आदेश पर एसआईटी गठित की, लेकिन बिटिया को ढूंढ़ नहीं पाई। अब जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप रखी है। अंबाला और चंडीगढ़ तक जो-जो विधानसभा क्षेत्र आएंगे, उनके विधायकों को भी ज्ञापन देकर बिटिया को तलाशने में मदद की गुहार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed