फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cyber thug took 75 thousand out of the property dealer's account by saying that he would send the commission

कमीशन भेजने की बात कहकर साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर के खाते से निकाले 75 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The cyber thug took 75 thousand out of the property dealer's account by saying that he would send the commission
कमीशन भेजने की बात कहकर साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर के खाते से निकाले 75 हजार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। साइबर ठगों ने प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र शर्मा को 75 हजार रुपये की चपत लगा दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने अपने एक दोस्त के प्लॉट का सौदा करवाया था। फोन करने वाले ने उससे कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है, जो प्लॉट का सौदा करवाया था, उसका कमीशन वह उसके खाते में भेज रहा है। नरेंद्र शर्मा के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को दोस्त बताते हुए पैसे भेजने की बात कही थी, इस कारण उसको शक नहीं हुआ कि इस तरह से खाते से पैसे काटे भी जा सकते हैं। खाते में पैसे आने की बात थी, इसलिए उसने इस ओर ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया। फोन पर आए लिंक को स्कैन करने के बाद जब पहली बार उसके खाते से पैसे कटने का मैसेज नहीं आया, जिस कारण उसको इस बारे में पता नहीं चला। दूसरी बार भी लिंक स्कैन कर दिया तो खाते से पहले 50 फिर 25 हजार रुपये कट गए। इसके बाद जब दो मैसेज लगातार आए तो उसे पता लगा कि खाते से पैसे निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed