फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The criminal entered the ATM booth, attacked the youth with a knife and looted Rs 4,000.

Hisar News: एटीएम बूथ में घुस बदमाश ने चाकू से वार कर युवक से लूटे 4 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
The criminal entered the ATM booth, attacked the youth with a knife and looted Rs 4,000.
हिसार। चाकू लगने से घायल कृष्ण कुमार।
हिसार। डाबड़ा चौक के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे पीएनबी के एटीएम बूथ में घुसकर एक बदमाश ने युवक के हाथ व मुंह पर चाकू से वार कर चार हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश पैदल ही मौके से गोविंद नगर की तरफ फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम एटीएम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गया। वहीं, घायल कंवारी निवासी कृष्ण कुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

कंवारी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह डाबड़ा ओवरब्रिज के पास एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है। सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक ड्यूटी है। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे अस्पताल से बाइक लेकर डाबड़ा चौक के पास पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। उस समय एटीएम बूथ में सुरक्षा गार्ड नहीं था। रुपये निकालने के लिए मशीन में कार्ड डाला तो एक युवक हेलमेट पहने अंदर आया। जब मशीन से चार हजार रुपये निकले तो पास खड़े युवक ने चाकू निकाला और रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से इन्कार किया तो बदमाश ने चाकू से वार कर दिए और रुपये छीन फरार हो गया।
विज्ञापन

चोरी की बाइक पर आया था बदमाश
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश चोरी की बाइक पर आया था। बाइक से उतरने के बाद वह हेलमेट पहने ही एटीएम कक्ष के अंदर गया और वारदात के बाद पैदल ही गोविंद नगर की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------

घायल कृष्ण के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - सिंकदर, अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed