फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cremation of the dead Dharampal's body could not be done due to the youth not getting bail

खेदड़ प्रकरण: युवकों को जमानत न मिलने पर नहीं हो पाया मृतक धर्मपाल के शव का दाह संस्कार

Fri, 15 Jul 2022 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2022 03:39 AM IST
सार

एडवोकेट महेंद्रसिंह नैन ने बताया कि जमानत की प्रक्रिया शुरु कर दी गई शुक्रवार दोपहर तक चारों आंदोलनकारियों को जमानत मिल जाएगी।

विज्ञापन
The cremation of the dead Dharampal's body could not be done due to the youth not getting bail
खेदड़ गांव की गोशाला के अंदर मृतक धर्मपाल को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण। - फोटो : Hisar

विस्तार

हरियाणा के हिसार में राजीव गांधी खेदड़ पावर प्लांट की राख को लेकर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हुए टकराव के दौरान किसान धर्मपाल की मौत मामले में सातवें दिन भी मृतक के शव का दाह संस्कार नहीं हो पाया। बुधवार को धरना कमेटी और प्रशासन के बीच सभी बातों पर सहमति बन गई थी, लेकिन चारों युवाओं को जमानत को लेकर पेंच अडा है। कमेटी का कहना है कि जब तक चारों को जमानत नहीं मिल जाती तक तक शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। वहीं 91 दिन भी धरना जारी रहा।

विज्ञापन


खेदड़ गांव में गोशाला में आंदोलकारियों का धरना जारी है। धरना कमेटी का कहना है कि जब तक चारों आंदोलनकारियों अमन, सुनील, मनदीप और अनिल की जमानत नहीं हो जाती तक तक धरना सुचारू रूप से चलता रहेगा। चारों आंदोलनकारियों की जमानत प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं गोशाला के अंदर धरना जारी है। मृतक के शव को गोशाला में रखा हुआ है। जमानत मिलने के बाद शव का मान सम्मान के साथ दाह संस्कार किया जाएगा। एडवोकेट महेंद्रसिंह नैन ने बताया कि जमानत की प्रक्रिया शुरु कर दी गई शुक्रवार दोपहर तक चारों आंदोलनकारियों को जमानत मिल जाएगी। जमानत की प्रक्रिया में सुरेश कोथ, रवि आजाद, सत्येंद्र सहारण, पवन चैयरमैन, पूर्व सरपंच शमशेर, कलीराम, बसाऊराम, ब्रह्मप्रकाश प्रधान, धर्मपाल, विकास, धर्मबीर और राजू पहलवान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed