फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The country's richest woman Savitri Jindal has only Rs 48,000 in cash

Hisar News: देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल के पास सिर्फ 48,000 रुपये कैश

Thu, 12 Sep 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
The country's richest woman Savitri Jindal has only Rs 48,000 in cash
हिसार। देश की सबसे धनी महिलाओं में शुमार और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल के पास मात्र 48,000 रुपये की नकदी है। हालांकि उनके नाम कुल 270.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह ब्योरा उन्होंने हिसार विधानसभा सीट से बताैर निर्दलीय उम्मीदवार भरे अपने नामांकन शपथ पत्र में दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के अलग-अलग बैंक खातों में करीब 4.09 करोड़ रुपये जमा हैं। उनके पास करीब 165 करोड़ रुपये के शेयर हैं। ज्वेलरी की शौकीन सावित्री के पास करीब 20 करोड़ रुपये के गहने हैं। वहीं, करीब 80 करोड़ रुपये की कृषि व गैर कृषि योग्य जमीन है।
विज्ञापन

इसी वर्ष मार्च में सावित्री के बेटे पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भाजपा ज्वाइन की थी। उन्होंने कुरुक्षेत्र से भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने। नवीन जिंदल के भाजपा में आने के तीन दिन बाद ही पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन पर पूर्व सीएम नायब सिंह सैनी व मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का पटका पहनकर सदस्यता ली थी। उन्हें उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें हिसार विधानसभा से टिकट जरूर देगी। मगर पार्टी ने पूर्व विधायक व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट थमाया। इस पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed